फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बहराइच मैलानी पैसेंजर ट्रेन डिरेल होने से बची

बहराइच मैलानी पैसेंजर ट्रेन डिरेल होने से बची

Mon, 09 Oct 2017 11:07 PM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
बहराइच मैलानी पैसेंजर ट्रेन डिरेल होने से बची
बहराइच मैलानी पैसेंजर ट्रेन डिरेल होने से बची - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
लखीमपुर खीरी/पलियाकलां।
विज्ञापन

मैलानी बहराइच रेल ट्रैक के दुधवा रेलवे स्टेशन के आगे दो नंबर पटरी टूट गई। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर एक सवारी ट्रेन आ रही थी। ट्रैक टूटे होने की जैसे ही सूचना मिली स्टेशन सुप्रीटेंडेंट ने नियंत्रक को सूचना देकर सभी ट्रेनों को जहां के तहां रुकवा दिया। इसके बाद ट्रेनों का आवागमन एक नंबर लाइन से शुरू करवाया गया।
सोमवार की शाम करीब 4.30 बजे बहराइच रेल ट्रैक के दुधवा स्टेशन पर 52251 बहराइच मैलानी पैसेंजर ट्रेन आ रही थी और यहां पर 52242 मैलानी बहराइच ट्रेन की क्रासिंग भी होनी थी। अभी ट्रेन 52242 पलिया स्टेशन से चलने वाली थी कि इससे पहले ही प्वाइंट्स मैन रामबख्श ने स्टेशन सुप्रिटेंडेंट दिलीप गुप्ता को सूचित किया कि लाइन नंबर दो की पटरी टूट गई है। उन्होेंने तुरंत ही नियंत्रक को सूचना दी और उनके निर्देश पर पलिया से चलने वाली ट्रेन को वहीं रुकवा दिया। इसके बाद उन्होंने बेलरायां की ओर से आ रही ट्रेन को एक नंबर लाइन पर ले लिया। इसके बाद इस ट्रेन की क्रासिंग पलिया स्टेशन पर कराई गई। फिलहाल, एक नंबर लाइन से आवागमन को शुरू करा दिया गया है। हालांकि स्टेशन अब नॉन क्रासिंग हो चुका है। यहां तीन लाइनें हैं जिसमें तीन नंबर लाइन पहले से ही बंद है।
विज्ञापन

स्टेशन सुप्रीटेंडेंट ने बताया कि ट्रेन बेलरायां से आने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही सूचना मिल गई, जिस पर उच्चाधिकारियों से वार्ता कर ट्रेन को एक नंबर लाइन पर लिया गया और पलिया में खड़ी ट्रेन को पलिया में ही रोक दिया गया। अब एक नंबर लाइन से आवागमन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed