फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   15 august

स्वतंत्रता दिवस- तिरंगे को सलाम कर शहर ने किया शहीदों को नमन

Sat, 17 Aug 2019 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
15 august
बरेली। स्वतंत्रता दिवस पर गुरुवार को शहरवासियों ने जश्न मनाया। स्कूल, कॉलेज, सामाजिक संगठन, संस्था, व्यापारी समेत सरकारी, गैर सरकारी विभागों में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर भारत की आन-बान-शान तिरंगे को सलाम कर देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को नमन किया।
विज्ञापन

आईटीबीपी बुखारा कैंप में मुख्य अतिथि तृतीय वाहिनी के सेनानी जिजू एस ने ध्वजारोहण किया। यहां उपमहानिरीक्षक एपीएस निम्बाडिया ने , सीएमओ राधेश्याम भारती, द्वितीय कमान अनिल कुमार मौजूद रहे। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने मौजूद जवान और उनके परिजनों को देश की आजादी का महत्व बताते हुए उसे बरकरार रखने का सुझाव दिया। इसके अलावा युवा सिंधी समाज ने अमर शहीद हेमू कालाणी स्मारक पर विजय मूलचंदानी के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया। खान बहादुर खान मेमोरियल सोसायटी की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद खान बहादुर खान की मजार पर प्रशासनिक अधिकारियों ने चादरपोशी की गई। यहां खान बहादुर खान के वंशज नवाब शफ्फन खां व अन्य मौजूद रहे। आर्य समाज आर्यनगर भूड़ में प्रधान डॉ. चंद्रभान ने ध्वजारोहण किया। महानगर राष्ट्रीय कौमी एकता संगठन ने भड़ कैंप कार्यालय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी ने मानसिक चिकित्सालय में फल वितरण किया। हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई भाईचारा कमेटी ने कोतवाली परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन


पदयात्रा का हुआ आयोजन
उप्र. कौमी सद्भावना समिति की ओर से थाना किला से सद्भावना यात्रा को हरी झंडी दिखाकर डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने रवाना किया। यात्रा में शामिल बच्चो व अन्य ने वंदे मातरम और भारत माता जय के नारों से देश को एकता के सूत्र में पिरोने का संदेश दिया। रोटरी क्लब न्यू शिखर व अन्य ने यात्रा का स्वागत किया। कोतवाली अंबेडकर पार्क पर यात्रा संपन्न हुई। यहां डॉ. बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समिति ने गणमान्य नागरिकों का सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाचार पत्र वितरणों ने किया ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाचार पत्र वितरक संघ ने आवास विकास सेंटर स्थित शिवाजी चौक पर अध्यक्ष विमल पांडेय के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया। सभी वितरकों ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए देश की गौरवपूर्ण गाथा और शहीदों को नमन किया। अध्यक्ष पांडेय ने कहा कि जब तक देश की सरहद पर वीर सपूत सीना ताने खड़े हैं, तब तक दुश्मन के कदम भारत में नहीं पड़ सकते। यहां मोना अरोड़ा, तजेंद्र सोढ़ी, सोनू, वीरेंद्र सेठी, हरिमोहन चावला, राजीव गुप्ता, विनोद टंडन व अन्य मौजूद रहे।

आयकर विभाग में हुआ ध्वजारोहण
73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयकर विभाग के परिसर में मुख्य आयकर आयुक्त डॉ. आनंद कुमार अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। प्रधान आयकर आयुक्त ने सामाजिक स्वच्छता के लिए नागरिकों को जागरूक करने का सुझाव दिया। इस दौरान संयुक्त आयकर आयुक्त एसबी सिंह, सहायक आयुक्त (वस्तु एवं सेवाकर) अरुण कुमार सिंह, आयकर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष केपी सिंह, आयकर निरीक्षक (संरक्षक, आयकर कर्मचारी महासंघ) राजेश कुमार ने शहीदों को नमन किया।

पूर्व सैनिकों ने बांटी मिठाई
एक्स सर्विसमैन कोऑर्डिनेशन कमेटी की प्रदेश और जिला ईकाई ने 16ए पीबी मार्ग कैंट में ध्वजारोहरण कर स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार रखे। यहां बलवंत सिंह अहलावत, कुलदीप सिंह, बीबी दीक्षित, यशवीर सिंह और ओंकार सिंह मौजूद रहे। वहीं, एक्ससर्विसमेन वेलफेयर कोऑर्डिनेशन कमेटी ने प्रदेश कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि मेयर डॉ. उमेश गौतम से डेलापीर से एयरफोर्स होते हुए सिविल एयरपोर्ट तक जाने वाले मार्ग का नाम विंग कमांडर अभिनंदन मार्ग रखने की मांग की है।

स्वतंत्रता दिवस पर किया पौधरोपण
श्री वार्ष्णेय सभा ने सनसिटी वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त प्रयास से सनसिटी विस्तार क ॉलोनी में सौ पौधे रोपे। सभा के अध्यक्ष मनोहर लाल गुप्ता ने पौधरोपण कर देश के लिए दुश्मन बन चुके प्रदूषण को खत्म करने का महत्व बताया। यहां सोसायटी के संस्थापक डॉ. अजय सक्सेना, अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अरुण शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा अखिल भारतीय युवा कोली कोरी समाज ने जिला कार्यालय पर पौधरोपण कर ध्वजारोहण किया।

देशभक्ति गीतों से बांधा समां
कोतवाली के सामने जहीर एंड पार्टी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। शुभारंभ एडीएमई आरके द्विवेदी ने किया। संचालन एंकर जहीर अहमद ने किया। कलाकारों में राजीव बेताब, राजकमल, डॉ. शाहिद महफू ज कमाल, संजय बिसारिया ने गीत पेश किए। योगेश ने की बोर्ड, सुरेश ने ऑक्टोपैड, ज्योति लाल ने ढोलक पर प्रस्तुति दी। इस दौरान गई डांस ग्रुप ने भी अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

स्कूलों में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केसीएमएटी में ध्वजारोहण मुख्य अतिथि घनश्याम दास खंडेलवाल, गिरधर गोपाल डॉ. विनय खंडेलवाल, डॉ. अमरेश कुमार ने किया। इसके बाद 240 स्टूडेंट्स ने एक के बाद एक से बढ़कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसके अलावा जिंगल बेल्स पब्लिक स्कूल, क्रिएथिक्स पब्लिक स्कूल, रानी लक्ष्मीबाई सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सीएएस पब्लिक स्कूल, श्री विष्णु बाल सदन जूनियर हाई स्कूल, राधा माधव पब्लिक स्कूल, शांति अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रामानुज दयाल अग्रवाल सरस्वती शिशु मंदिर, जीजीआईसी, कस्तूरबा नगर निगम बालिक इंटर कॉलेज, खत्री मांटेसरी स्कूल, कुंवर ब्रजमोहन लाल सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर, बरेली इंटर कॉलेज, राम भरोसे लाल गर्ल्स इंटर कॉलेज, श्री विष्णु बाल सदन, संत रविदास सरस्वती शिशु मंदिर, खलील हायर सेकेंड्री स्कूल, विष्णु इंटर कॉलेज, वीआरएएल राजकीय महिला महाविद्यालय, आर्य पुत्री इंटर कॉलेज, साबरी पब्लिक स्कूल, मदर्स पब्लिक स्कूल, कन्या महाविद्यालय आर्य समाज भूड़ में ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। प्रतियोगिता विजेता सम्मानित किए गए। सोबती पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल गुंजन साहनी ने ध्वजारोहण किया।


कहीं प्रभात फरी तो कहीं गूंजे गीत
पीआरसी कला केंद्र कन्या इंटर कॉलेज ने ध्वजारोहण के बाद प्रभातफेरी निकाली। इसके बाद प्रधानाचार्या नाहिद सुल्ताना के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। एफआर इस्लामियां इंटर कॉलेज में विद्यालय प्रबंध समिति ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद विद्यालय के मेधावियों का सम्मान हुआ। पीलीभीत बाईपास स्थित बीबीएल पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के सदस्य राघव अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इसके प्रिंसिपल डॉ. अल्पना जोशी के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मदर्स पब्लिक स्कूल में चेयरमैन राजेश यादव और प्रिंसिपल शीबा खान के निर्देशन में ध्वजारोहण व कार्यक्रम हुए। द गुरू स्कूल में गुरू मेहरोत्रा, लव मेहरोत्रा व अन्य के निर्देशन में कार्यक्रम हुए। पदमावती एकेडमी में डायरेक्टर पार्थ आरोरा ने ध्वजारोहण किया, इसके बाद सांस्कृति कार्यक्रम हुए। जीआरएम नैनीताल रोड में सेजल अग्रलवा ने ध्वजारोहण किया। राधा माधव पब्लिक स्कूल में अध्यक्ष प्रेम शंकर अग्रवाल और प्रबंध समिति के सदस्यों ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed