{"_id":"68d456bb6726b2f8820f7155","slug":"15-ac-and-sleeper-buses-of-roadways-will-run-on-interstate-routes-bareilly-news-c-4-vns1074-732851-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अंतरराज्यीय मार्गों पर दौड़ेंगी रोडवेज की 15 एसी और स्लीपर बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अंतरराज्यीय मार्गों पर दौड़ेंगी रोडवेज की 15 एसी और स्लीपर बसें
Thu, 25 Sep 2025 04:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 25 Sep 2025 04:40 AM IST
विज्ञापन
बरेली। दीपावली, छठ पूजा के दौरान रोडवेज 15 नए मार्गों पर बस सेवा शुरू करेगा। साथ ही, निजी ट्रैवल एजेंसियों से मिल रही चुनौती से निपटने के लिए अंतरराज्यीय सेवाओं के विस्तार की कवायद भी तेज हो गई है। रोडवेज अपने बेड़े में बसों की संख्या बढ़ा रहा है। बेड़े में नई एसी, वॉल्वो और स्लीपर श्रेणी की बसों को शामिल किया जा रहा है। पिछले दिनों 20 नई एसी बसें मिलने के बाद परिक्षेत्र में इनकी संख्या अब 52 हो गई है। इनमें से बरेली और रुहेलखंड को आठ-आठ, बदायूं और पीलीभीत को दो-दो बसें आवंटित की गई हैं। दीपावली से पहले चार वॉल्वो और चार एसी स्लीपर बसें भी मिल जाएंगी।
अंतरराज्यीय बस सेवा के नाम पर परिक्षेत्र की बसें दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड और चंडीगढ़ जाती हैं। मथुरा, आगरा, जयपुर के लिए ट्रेनों की संख्या कम होने से इस रूट पर बसों की संख्या ज्यादा है। अब इस रूट पर एसी बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। त्योहार के सीजन में काफी संख्या में प्रवासी घर आते हैं और फिर काम पर लौटते हैं। इसको देखते हुए गोरखपुर, बस्ती, गोंडा के लिए भी बसों का संचालन किया जाएगा। रोडवेज लोगों को निजी ट्रैवल एजेंसियों के मुकाबले सुरक्षित, आरामदायक और किफायती यात्रा का विकल्प देगा।
इन रूटों पर पहले से एसी बस सेवा
बरेली-प्रयागराज, बरेली-मेरठ, बरेली-देहरादून, बरेली-मथुरा-आगरा, बरेली-दिल्ली, बरेली-लखनऊ रूटों पर पहले से बस एसी बस सेवा उपलब्ध है। नई एसी बसें मिलने के बाद अब इन रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाने के साथ नए रूटों पर भी सेवा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
अनुभवी चालकों की कमी आ रही आड़े
परिक्षेत्र में चालकों की कमी है। लंबे रूटों और अंतरराज्यीय बस सेवा के लिए अनुभवी चालकों की कमी आड़े आ रही है। हाल के महीनों में रोडवेज तीन बार संविदा चालकों भर्ती कर चुका है। 25 चालकों को प्रशिक्षण के लिए भी भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि इन चालकों का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद यह समस्या भी खत्म हो जाएगी।
वर्जन
त्योहारी सीजन में किसी रूट पर बसों की कमी नहीं रहेगी। नए रूटों पर भी एसी बस सेवा शुरू की जा रही है। अंतरराज्यीय बस सेवा को भी विस्तार दिया जा रहा है। आने वाले दिनों में 15 नए रूटों पर बस सेवा शुरू करने की दिशा में काम किया जा रहा है। - दीपक चौधरी, क्षेत्रीय प्रबंधक