फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   होली स्पेशल ट्रेन का इंजन फेल, आधा घंटा खड़ी रही

होली स्पेशल ट्रेन का इंजन फेल, आधा घंटा खड़ी रही

Sun, 24 Mar 2019 10:42 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 24 Mar 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
होली स्पेशल ट्रेन का इंजन फेल, आधा घंटा खड़ी रही
रोजा। गोरखपुर से आनंद बिहार नई दिल्ली जा रही होली स्पेशल ट्रेन के इंजन में रविवार दोपहर तकनीकी खराबी आ गई। इस वजह से ट्रेन प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर आधा घंटा खड़ी रही। तकनीकी खराबी दूर होने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन

होली स्पेशल ट्रेन रविवार को गोरखपुर से आनंद बिहार नई दिल्ली जा रही थी। दोपहर करीब तीन बजे रोजा स्टेशन के करीब पहुंचने पर अचानक इंजन में खराबी आ गई। ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर तीन पर रोक दिया गया। लोको पायलट ने इंजन को सही करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर लोको पायलट ने कंट्रोल को इंजन खराब होने की सूचना दी, फिर कंट्रोल की सूचना पर लोको इंस्पेक्टर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और इंजन में आई तकनीकी कमी को ठीक किया, तब कहीं जाकर ट्रेन को 3:30 बजे रोजा स्टेशन से रवाना किया गया। हालांकि इस दौरान अन्य किसी ट्रेन के आने का समय नहीं था, इसलिए यातायात प्रभावित नहीं हुआ लेकिन होली स्पेशल पर सवार यात्रियों को ट्रेन की देरी की वजह से परेशानी जरूर झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

बदले गए स्लीपर, काशन देकर गुजारी गईं ट्रेनें
मीरानपुर कटरा। रेलवे स्टेशन के पास गेट संख्या 341 पर रविवार को स्लीपर बदलने का काम किया गया। इस दौरान काशन देकर ट्रेनों को गुजारा गया। शाम पांच बजे काम समाप्त होने के बाद यातायात सुचारू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब 11 बजे से स्लीपर बदलने का काम शुरू किया गया। इस बीच कटरा-उखली संपर्क मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बंद रहा। लाल झंडी लगाकर काम किया गया। इस दौरान त्रिवेणी, कुंभ, जननायक, सियालदह, अवध-असम, गरीब रथ आदि ट्रेनों को काशन देकर 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से निकाला गया। शाम पांच बजे काम समाप्त होने के बाद यातायात सुचारु हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed