फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   शाहजहांपुर-बरेली समेत 16 स्टेशनों पर लगे वाटर एटीएम हटेंगे

शाहजहांपुर-बरेली समेत 16 स्टेशनों पर लगे वाटर एटीएम हटेंगे

Sat, 12 Jan 2019 11:49 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर-बरेली समेत 16 स्टेशनों पर लगे वाटर एटीएम हटेंगे
शाहजहांपुर। इंडियन रेल कैटरिंग टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) और निजी कंपनी स्वजल के बीच हुआ करार पचड़े में फंसने के बाद शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर लगे छह वाटर एटीएम उखाड़े जाएंगे। मंडल मुख्यालय से इस संबंध में जारी आदेश मुख्य वाणिज्य निरीक्षक को मिल गया है। जल्द ही इसे उखाड़ कर प्लेटफार्म पर जगह खाली कराने की कार्रवाई जल्द शुरू कर दी जाएगी। बताया जा रहा है कि वाटर एटीएम लगाने वाली कंपनी स्वजल ने आईआरसीटीसी का करोड़ों का भुगतान रोक रखा है। इस वजह से यह कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

ए ग्रेड के शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के यात्री किराये से प्रतिदिन करीब 56 लाख आमदनी होती है। यहां रोज करीब 13 हजार टिकट बिकते हैं। रेल यात्रियों को शुद्ध पेयजल के लिए रेलवे स्टेशन पर दो साल पहले छह वाटर एटीएम लगाए गए थे। यह वाटर एटीएम आईआरसीटीसी और स्वजल कंपनी के बीच हुए करार के तहत संचालित होने थे। कुछ दिन तो वाटर एटीएम ने रेल यात्रियों का गला तर किया। बाद में यह धीरे-धीरे बंद होते गए। भुगतान को लेकर आईआरसीटीसी और स्वजल के बीच कुछ विवाद हो गया। मामला रेलवे बोर्ड तक पहुंचा। दोनों पक्षों के बीच एक बार फिर से अप्रैल 2018 सुलह हुई। इसके बाद मुरादाबाद रेल मंडल के ग्रेड ए-1 के पांच और ग्रेड ए के आठ रेलवे स्टेशन पर फिर से वाटर एटीएम चालू करा दिए गए। ग्रेड-बी के तीन स्टेशनों पर लगाए गए वाटर एटीएम चालू ही नहीं हो सके थे। कंपनी की शिकायतें इसके बाद भी कम नहीं हुईं। आखिर, बोर्ड ने वाटर एटीएम बंद करने का फरमान जारी कर दिया। करीब छह महीने की खींचतान के बाद अब रेलवे स्टेशन पर लगे वाटर एटीएम उखाड़कर प्लेटफार्म पर जगह खाली कराने का आदेश दिया गया है। इस संबंध में मंडल मुख्यालय से आदेश वाणिज्य अनुभाग पहुंच गया है।
विज्ञापन


मुरादाबाद रेल मंडल के इन स्टेशनों पर लगे हैं वाटर एटीएम
देहरादून, हरिद्वार, मुरादाबाद जंक्शन, बरेली जंक्शन, सहारनपुर, शाहजहांपुर, हरदोई, हापुड़, बिजनौर, रामपुर, रुढ़की, चंदौसी, गजरौला।

कंडम हो गए अधिकांश वाटर एटीएम
स्टेशन के प्लेटफार्मों पर लगे कई वाटर एटीएम कंडम हो गए हैं। शाहजहांपुर में लगे सभी छह वाटर एटीएम पिछले छह माह से कार्य नहीं कर रहे हैं। इसे लगाने वाली कंपनी लंबे समय से इनकी देख-रेख भी नहीं कर रही थी। ऐसे में प्लेटफार्म पर भी जगह घिरी हुई है। इससे यात्रियों को भी असुविधा होती है। हालांकि, वाटर एटीएम हटाए जाने के बाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए भी काफी काम करने की जरूरत होगी। वर्तमान में यहां पेयजल की व्यवस्था काफी खराब है। यात्रियों को बोतल बंद पानी पर ही निर्भर रहना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाटर एटीएम लगाने वाली निजी कंपनी ने आईआरसीटीसी के साथ हुए करार में भुगतान की शर्तों का उल्लंघन किया है। जहां तक मेरी जानकारी में आया है कि मुरादाबाद रेल मंडल के करीब 16 स्टेशनों पर लगे वाटर एटीएम का करोड़ों रुपये का भुगतान नहीं किया गया है। वाटर एटीएम उखाड़ कर प्लेटफार्म खाली कराने संबंधी आदेश मिल गया है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
एमके सिंह, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक शाहजहांपुर स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed