फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   घपले की शिकायत करने वाली कंपनी फर्जी, होगी एफआईआर

घपले की शिकायत करने वाली कंपनी फर्जी, होगी एफआईआर

Wed, 09 Jan 2019 01:39 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
घपले की शिकायत करने वाली कंपनी फर्जी, होगी एफआईआर
बरेली। ट्यूबवेल आटोमेशन के घपले की चल रही जांच में शिकायत करने वाली कंपनी ही फर्जी निकली है। शिकायतकर्ता कंपनी के फर्जी मिलने पर मंगलवार को नगर आयुक्त ने पूरे मामले की जानकारी ली। साथ ही ठेकेदार और कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। संबंधित प्रकरण में जलकल महाप्रबंधक वीएन द्विवेदी को बाहुबली डीपी यादव की धमकी मिली थी।
विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम की ओर से जलकल विभाग ने 66 ट्यूबवेलों को ऑटोमेशन सिस्टम से जोड़ने के टेंडर निकाले थे। चार फर्म के आवेदन स्वीकारते हुए फाइनेंशियल और तकनीकी बीट खोल दी थी। एक फर्म जिसका टेंडर नहीं हुआ उसके ठेकेदार ने टेंडर में एक करोड़ की रिश्वत लेने और घोटाले का आरोप लगा दिया। शिकायत पर मेयर ने नगर आयुक्त को जांच के आदेश दिए। प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर मुख्य अभियंता एसके अंबेडकर के नेतृत्व में चार सदस्य टीम गठित कर सघन जांच के आदेश दिए। जांच में आरोप लगाने वाली फर्म के टेंडर के समय दिए गए अभिलेखों में कुछ के फर्जी होने का शक हुआ। प्रमाण पत्रों की जांच की तो अधिकारी भी हैरत में आ आए। दो आवश्यक प्रमाण पत्र फर्जी मिले। बताया जाता है कि मेयर को अपने कार्यालय के कर्मचारियों की संलिप्तता की भनक लगी तो सभी कर्मचारियों को मिली भगत की पुष्टि पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। नगर निगम शिकायत करने वाले ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन


जांच में शिकायत करने वाले ठेकेदार के ही दस्तावेज फर्जी मिले हैं। उसके खिलाफ नोटिस जारी कर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
- आरके श्रीवास्तव, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed