फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मीजल्स-रुबेला अभियान में बरेली मंडल फिसड्डी

मीजल्स-रुबेला अभियान में बरेली मंडल फिसड्डी

Thu, 06 Dec 2018 10:11 PM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
मीजल्स-रुबेला अभियान में बरेली मंडल फिसड्डी
बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए मीजल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान की स्टेट रैंकिंग में बरेली मंडल फिसड्डी साबित हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने छह दिनों में बच्चों के टीकाकरण की जो रिपोर्ट जारी की है, उसमें सबसे खराब स्थिति पीलीभीत और बरेली की है। दोनों जिलों में टीकाकरण का 20 फीसदी लक्ष्य भी हासिल नहीं हो सका है। पीलीभीत और शाहजहांपुर में दो बच्चों की मौत होने का असर भी टीकाकरण अभियान पर पड़ा। केंद्र सरकार ने नौ महीने से 15 साल तक के बच्चों को मीजल्स और रूबेला से बचाने के लिए बड़े पैमाने पर टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत 26 नवंबर से की गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने निजी और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों में शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य रखा था, लेकिन तमाम स्कूलों के सहयोग नहीं किया। बृहस्पतिवार को जारी स्टेट रैंकिंग में बरेली मंडल की स्थिति खराब आई है।
विज्ञापन


जनपद रैंक लक्ष्य वैक्सीन लगी प्रतिशत
शाहजहांपुर 42 1149616 244662 21.28
बदायूं 43 1216755 257668 21.18
बरेली 53 1701095 338156 19.88
पीलीभीत 64 776665 135364 17.43

चारों जिलों के सीएमओ को लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए हैं। पहले सात दिन स्कूलों में फिर कैंप लगाकर टीकाकरण किया जाना है। - डॉ. प्रमिला गौड़, एडी हेल्थ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed