{"_id":"5bf1c6fcbdec22342b7fa924","slug":"141542571772-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबारी मेला आज से, साफ कराए गए रामगंगा के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौबारी मेला आज से, साफ कराए गए रामगंगा के घाट
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रामगंगा किनारे चौबारी मेले के 19 नवंबर को होने वाले उद्घाटन को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। प्रशासनिक अफसरों ने मेले आयोजन से एक दिन पहले नदी के घाटों पर खड़े होकर सफाई का काम कराया है। इसके अलावा कई लोगों की उन दुकानों को भी कुछ पीछे कराया गया, जिससे मेलार्थियों की भीड़ को आवागमन में दिक्कत हो सकती थी। इसके अलावा स्नान के दौरान किसी अनहोनी को रोकने के लिए गोताखोरों के इंतजाम भी कराए गए हैं।
चौबारी मेला 27 नवंबर तक चलेगा। 23 को मुख्य स्नान होना है। मेले में करीब तीन सौ दुकानदारों को जगह आवंटित हुई है। इसके अलावा ठेला व अन्य छोटे दुकानदारों की भी करीब दो सौ की संख्या रहेगी। मेले के दौरान करीब चार से पांच लाख तक लोगों की भीड़ रहती है। मेला स्थल पर उनके आने-जाने में कोई बाधा न हो, इसके लिए इस बार वहां रास्तों को पहले से चौड़ा किया गया है। इसके अलावा रामगंगा के सभी घाटों की जेसीबी के जरिये साफ कराने का काम भी पूरा करा लिया गया है। मेले की व्यवस्थाओं को देखने के लिए एसडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, एसडीएम सदर एमपी सिंह सहित कई अधिकारी चौबारी पहुंचे और वहां मातहतों को दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि नक्षत्र शाला को लेकर लोगों के बीच जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए इस बार मेले में पहली बार इसकी भी झांकी तैयार हुई है।