{"_id":"5bca1de1bdec2269a92b5c4e","slug":"141539972577-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज मेगा ब्लॉक, मुश्किल भरा होगा ट्रेनों का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज मेगा ब्लॉक, मुश्किल भरा होगा ट्रेनों का सफर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Fri, 19 Oct 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ से दिल्ली के बीच ट्रेन का सफर शनिवार को काफी कष्टदायक रहने का अंदेशा है। त्योहारों के बीच लखनऊ से दिल्ली की ओर जाने वाली अप लाइन पर रेलवे ने शनिवार को अलग-अलग तीन सेक्शन में आठ घंटे का मेगा ब्लॉक लेकर यात्रियों की मुसीबत बढ़ा दी है। रेलवे की ओर से इस दौरान ट्रैक की मरम्मत और नई पटरियां बिछाने का काम कराया जाएगा।
ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए रेलवे ट्रैक को सुदृढ़ करने का काम महीनों से चल रहा है, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। घिसी-पिटी पटरियों की जगह रेलवे ट्रैक पर भारी पटरियां बिछा रहा है, लेकिन यह काम जितनी धीमी गति से चल रहा है, यात्रियों की मुसीबत उतनी ही बढ़ती जा रही है। अब शनिवार को मुरादाबाद मंडल में तीन सेक्शन में अप लाइन पर मेगा ब्लॉक लिया गया है। मुख्यालय के मुताबिक रविवार को आलमनगर से शाहजहांपुर सेक्शन में अप लाइन पर सुबह 8:50 से 1:50 बजे तक काम कराया जाएगा। शाहजहांपुर से बरेली सेक्शन में सुबह 11:05 से शाम के 4:05 बजे तक इंजीनियरिंग विभाग मरम्मत कराएगा। इसके अलावा बरेली से मुरादाबाद सेक्शन पर सुबह 11:30 बजे से शाम के 4:30 बजे तक अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा।
रेल अफसरों ने कहा- आज ट्रेनों में सोच-समझकर करें यात्रा
रेलवे ने मेगा ब्लॉक के दौरान मालगाड़ियों के साथ कुछ यात्री गाड़ियों को भी डायवर्ट करने का निर्देश दिया है। रेल अधिकारियों ने खुद अप लाइन पर मरम्मत कार्यों की वजह से डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने की आशंका जताई है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे में रेल यात्रियों को परेशानी होना तय है, लिहाजा उनसे अपील है कि वे मेगा ब्लॉक के शेड्यूल के मुताबिक ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
विज्ञापन
आज मेगा ब्लॉक
शाहजहांपुर से बरेली सेक्शन: सुबह 11:05 से शाम 4:05 बजे तक
बरेली से मुरादाबाद सेक्शन: सुबह 11:30 से शाम 4:30 बजे तक
आलमनगर से शाहजहांपुर सेक्शन: सुबह 8:50 से 1:50 बजे तक