{"_id":"5b426cd04f1c1b5d478b55fa","slug":"141531079888-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेंसेडिल का काला धंधा: क्राइम ब्रांच ने बयान को बुलाया और भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेंसेडिल का काला धंधा: क्राइम ब्रांच ने बयान को बुलाया और भेजा जेल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कफ सीरप फेंसेडिल के काले धंधे में फंसे एक कारोबारी को क्राइम ब्रांच ने पूछताछ और बयान दर्ज कराने के बहाने दिल्ली बुलाया और फिर जेल भेज दिया। कारोबारी का मोबाइल भी क्राइम ब्रांच ने अपने कब्जे में लिया है। एक साथी के जेल जाने के बाद इस धंधे से जुड़े बाकी दवा कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। वे इस बात को लेकर दहशत में हैं कि अब किसका नंबर आएगा।
पिछले दिनों दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने गाजियाबाद से फेंसेडिल की बड़ी खेप पकड़ी थी। यह माल बरेली से भेजा गया था। इसकी जानकारी मिलते ही क्राइम ब्रांच ने बरेली में किला स्थित पूजा रोडलाइंस पर छापा मारा और इसके एक पार्टनर को हिरासत में ले लिया। दिल्ली में पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। उससे पूछताछ में बरेली के 11 थोक दवा व्यापारियों के नाम सामने आए थे, जो फेंसेडिल का कारोबार करते हैं। क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को इनमें से उस व्यापारी को बयान के लिए दिल्ली बुलाया, जिसका गाजियाबाद में माल पकड़ा गया था। व्यापारी के साथ ट्रांसपोर्टर को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच ने ट्रांसपोर्टर को तो अगले दिन ही छोड़ दिया लेकिन दवा व्यापारी से पूछताछ जारी रखी। इसके बाद मंगलवार को दवा व्यापारी को जेल भेज दिया। क्राइम ब्रांच की कार्रवाई के बाद से फेंसेडिल बनाने वाली कंपनी के रिप्रजेंटेटिव ने भी बाजार में आना बंद कर दिया है।
लखनऊ से आया माल सीधे भेजा गया था गाजियाबाद
जांच के दौरान यह बात सामने आई थी कि फेंसेडिल सीरप लखनऊ से बरेली पूजा ट्रांसपोर्ट के जरिये आया था। लखनऊ से यह माल उसी व्यापारी के लिए भेजा गया जिसे क्राइम ब्रांच ने जेल भेजा है। हालांकि इस व्यापारी ने माल को अपनी दुकान पर मंगाने के बजाय सीधे ट्रांसपोर्ट से ही आगे भेज दिया। क्राइम ब्रांच ने इसे गाजियाबाद में पकड़ लिया। दुकान तक न पहुंचने के कारण ही इसकी बिलिंग भी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
दुकान बंद, नोटिस भी तामील नहीं
इधर, बरेली के औषधि प्रशासन विभाग के मुताबिक जिस व्यापारी की दिल्ली में गिरफ्तारी की बात सामने आई है, उसकी दुकान भी कई दिन से बंद है। इसके चलते उसे नोटिस भी तामील नहीं कराया जा सका है। विभागीय कर्मचारी कई बार वहां जाकर लौट आया है। मगर मोहल्ले में चर्चा है कि दिल्ली में उसकी गिरफ्तारी हो गई है।