{"_id":"5aaf3db94f1c1b094a8b6065","slug":"141521434041-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स वसूली अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्स वसूली अभियान
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैक्स वसूली अभियान
आईजी-एसएसपी ऑफिस समेत
20 सरकारी विभागों को नोटिस
- नगर निगम के टैक्स का करोड़ों रुपया है बकाया
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
नगर निगम ने 20 से अधिक सरकारी विभागों को नोटिस देकर टैक्स का बकाया जमा करने का तकादा किया है। इन विभागों में आईजी और एसएसपी समेत कई बड़े अधिकारियों के कार्यालय भी शामिल हैं।
वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है और नगर निगम टैक्स वसूली का लक्ष्य पूरा करने को अभियान चला रहा है। करीब सप्ताह भर में टैक्स अनुभाग की टीमें दो दर्जन से अधिक नामचीन प्रतिष्ठानों को सील कर टैक्स वसूल चुकी हैं। अब सरकारी विभागों का नंबर आया है, जिन पर नगर निगम के कई करोड़ रुपये बकाया हैं। इनमें से कुछ तो ऐसे विभाग भी हैं जो लंबे समय से टैक्स जमा न करने के चलते करोड़ों रुपये के बकाएदार हो चुके हैं। बार-बार इन्हें नोटिस भेजा जाता है लेकिन टैक्स नहीं जमा होता। इसके चलते नगर निगम की ओर से इन सभी विभागों को नोटिस जारी कर टैक्स बकाया जमा करने को कहा गया है। वहीं दूसरी ओर रविवार को कहीं छापामार कार्रवाई नहीं हुई। नगर निगम में टैक्स कार्यालय खुला, जहां करीब पांच लाख रुपये टैक्स जमा हुआ।
विभाग/अधिकारी बकाया राशि (रुपये में)
आईटीआई 1.61 करोड़
220 केवी उपसंस्थान, बरेली 65.84 लाख
जिला प्रबंधक, आदर्श मंडी समिति 86.45 लाख
संरक्षक फारेस्ट वन विभाग 34.66 लाख
वन संरक्षक 32.03 लाख
एसएसपी, पुलिस अस्पताल 8.83 लाख
जीएम, बीएसएनएल 23.84 लाख
संयुक्त कृषि निदेशक 6.89 लाख
पावर हाउस ट्रांसमिशन डिवीजन 47.87 लाख
एसएसपी बरेली 8.98 लाख
बीडीए संजय कम्युनिटी हॉल 13.69 करोड़
सीएमएस, जिला अस्पताल 20.15 करोड़
आईजी कार्यालय 11.45 लाख
बरेली कॉलेज 10.5 करोड़