फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   14 posts made to protect from floods

Bareilly News: बाढ़ से बचाने के लिए 14 चौकियां बनाईं, तहसील प्रशासन अलर्ट पर

Sun, 30 Jun 2024 05:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
14 posts made to protect from floods
मीरगंज। नदियों से घिरे तहसील क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए तहसील प्रशासन अलर्ट हो गया है। इससे निपटने के लिए प्रशासन ने क्षेत्र में 14 बाढ़ चाैकियों को स्थापित करा दिया है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र बहगुल, कुल्ली, भाखड़ा, पीलाखार, रामगंगा आदि नदियों से घिरा है। हर वर्ष अत्यधिक बरसात होने के कारण नदियों में बाढ़ आ जाती है। दर्जनों गांव इससे प्रभावित होते हैं। शासन के निर्देश पर बाढ़ से राहत पहुंचाने के लिए मीरगंज क्षेत्र में 14 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। तहसील परिसर में एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया, जहां पर 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी देशदीपक सिंह ने बताया कि शीशगढ़, सहोड़ा, दुनका, बल्लिया, अंबरपुर, नरखेडा, गौतारा पहाड़पुर, मोहम्मद गंज सहित कई स्थानों पर चौकियां तैयार है, जहां पर राजस्व कर्मियों की तैनाती की गई है। यहां 10 नावों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया इस बार सामान्य से अधिक वर्षा होने का अनुमान है। इसलिए नदियों में बाढ़ आने की संभावनाएं हैं। इसलिए प्रशासन ने पहले से ही तैयारी कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed