फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   14 cow killed on rail track

रामगंगा के पास इंजन से कटीं 14 गायें

Sun, 23 Aug 2020 09:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
14 cow killed on rail track
बिशारतगंज (बरेली)। रामगंगा और बिशारतगंज रेलवे स्टेशन के बीच शुक्रवार रात रेल इंजन से 16 घुमंतू गाएं कट गईं। इनमें से 14 की मौत हो गई। गायों की मौत के बाद राजनीति शुरू हो गई है। घटना में पशु तस्करों का हाथ होने की आशंका के चलते तमाम हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। बाद में उन्होंने किसानों पर गायों को ट्रैक पर हांक देने का आरोप लगाया। इधर, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश ने सरकार पर सवाल उठाया। कहा, जब गांव-गांव में घुमंतू पशुओं के लिए गोशालाएं बनाकर करोड़ों का बजट खपाया जा रहा है तो गायों को रेलवे लाइन पर मरने के लिए क्यों खुला छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात रामगंगा और बिशारतगंज रेलवे स्टेशन के बीच मिर्जापुर गांव के पास चंदौसी से बरेली आ रहे रेल इंजन की चपेट में 16 घुमंतू गायों का झुंड आ गया। 14 गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गईं। पशुओं के चिथड़े दूर तक रेलवे ट्रैक पर फैल गए। इस दौरान रोजा से बिशारतगंज आ रही बीसीएन स्पेशल मालगाड़ी डेढ़ घंटे तक रामगंगा स्टेशन पर खड़ी रही। गैंगमैन की टीम ने पशुओं के शव ट्रैक से हटवाए तब मालगाड़ी बिशारतगंज रवाना हुई। शनिवार सुबह 14 गायों के मरने की खबर फैलते ही लोगों ने साजिश की आशंका जताई। भाजपाई, आरएसएस के लोग सक्रिय हो गए।
विज्ञापन

एसडीएम आंवला कमलेश कुमार सिंह, सीओ रामप्रकाश, तहसीलदार शर्मानंद बिशारतगंज पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। बिशारतगंज चेयरमैन सूरजपाल मौर्य के साथ पहुंचे नगर पंचायत कर्मियों ने मिर्जापुर प्रधान मुन्नालाल और ग्रामीणों की मदद से शवों को एकत्र कराया। मझगवां के पशु चिकित्सा अधिकारी ने मौके पर ही पशुओं का पोस्टमार्टम किया। भमोरा से जेसीबी बुलवाकर गड्ढा कराने के बाद सभी शव दफन करा दिए गए। दोनों घायल गायों को पीएफए के लोगों ने इलाज के लिए गौशाला भिजवा दिया। पुलिस अधिकारी घटना को हादसा बता रहे हैं, जबकि भाजपाइयों का आरोप है कि फसलों को क्षति होने से खफा कुछ किसानों ने ही गायों को घेरकर रेलवे ट्रैक पर पहुंचाया था। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र नाथ चौबे, संघ के जिला प्रचारक मुनेंद्र कुमार, तहसील प्रचारक मनीश कुमार, हिंदू जागरण मंच के सुनील सांवरिया, जयदीप पाराशरी, ओमकार राजपूत आदि ने घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। एडीएम प्रशासन वीके सिंह ने दोपहर बाद घटनास्थल का मुआयना किया और हादसे की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभलेश बोले- योगी सरकार के गोरक्षा के दावे खोखले
बिशारतगंज। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए सरकार को ही कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा है कि यह दुर्घटना सरकार की लापरवाही का नतीजा है। गायों की सुरक्षा का ढिंढोरा पीटने वाली योगी सरकार न तो गायों की सुरक्षा कर पा रही है और न ही जनता की। कहा, सरकार ने गांव-गांव में गौशालाएं खोलने का दावा किया था। गोवंशीय पशुओं के संरक्षण के नाम पर करोड़ों का बजट खर्च किया जा रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि किसी भी गांव में गौशाला का संचालन नहीं हो रहा है। उन्होंने घटना की उच्चस्तरीय जांच तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed