फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   14 bookies arrested in Gangapur, kingpin absconding

Bareilly News: गंगापुर में 14 सट्टेबाज गिरफ्तार, सरगना फरार

Wed, 21 May 2025 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
14 bookies arrested in Gangapur, kingpin absconding
बरेली। गंगापुर में पुलिस ने एक घर में छापा मारा। यहां सट्टा चल रहा था। मौके से 14 सट्टेबाज गिरफ्तार किए गए, जबकि सरगना जगमोहन भाग निकला। मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सोमवार रात बारादरी पुलिस के पहुंचने पर सट्टा लगाने वाले बंद मकान से भागने लगे। पुलिस ने 14 सटोरियों को पकड़ा और थाने ले आई। इनसे 30380 रुपये, छह मोबाइल, चार पेन, दो सट्टा पर्ची पैड, दो स्केल, दो काउंटर बरामद कर लिए। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि पुलिस आरोपी तन्नू उर्फ जगमोहन की तलाश कर रही है। जिस किराये के मकान में सट्टा चल रहा था, उसके मालिक के बारे में भी जानकारी की जा रही है। पुलिस मकान मालिक को भी आरोपी बनाएगी। पुलिस जगमोहन के खास गुर्गे दीपक गुप्ता और धर्मेंद्र से उसके बारे में पूछताछ कर रही है। बारादरी पुलिस ने दो महीने पहले भी कालीबाड़ी स्थित मकान में चल रहे सट्टा रैकेट का खुलासा किया था। दबिश के दौरान सट्टा माफिया विजय उर्फ कुप्पी पकड़ा गया था। जबकि उसका दाहिना हाथ लक्ष्मी नारायण उर्फ गुन्ना भाग गया था। ब्यूरो
विज्ञापन

इनकी हुई गिरफ्तारी
मढ़ीनाथ निवासी धर्मेंद्र यादव, फाल्तूनगंज निवासी दीपक गुप्ता, शाहदाना निवासी रामाशंकर, गंगापुर निवासी रोहित राजपूत, रोहली टोला निवासी रवि कुमार, मोहनपुर निवासी भूगेंद्रपाल, भूड़ निवासी राजीव कुमार, परातासपुर निवासी अंकित गुप्ता, करगैना निवासी राकेश कश्यप, बानखाना निवासी उमर उर्फ मुन्ना, चौधरी तालाब निवासी नूरुउद्दीन, कांकरटोला का अय्यूब, माधोबाड़ी निवासी श्याम कुमार, माधोबाड़ी निवासी राहुल गोस्वामी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed