फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   14 bank accounts of Rohilkhand University seized by Municipal Corporation in Bareilly

Bareilly News: बकाया टैक्स जमा न करने पर रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 14 खाते सीज, नगर निगम ने की कार्रवाई

Thu, 25 Dec 2025 03:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 25 Dec 2025 03:52 PM IST
सार

बरेली में नगर निगम ने 16 करोड़ का बकाया टैक्स जमा न करने पर रुहेलखंड विश्वविद्यालय पर कार्रवाई की है। विश्वविद्यालय के 14 खाते सीज कर दिए गए हैं।   

विज्ञापन
14 bank accounts of Rohilkhand University seized by Municipal Corporation in Bareilly
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में नगर निगम के कर विभाग ने बकाया टैक्स जमा न करने पर एचडीएफसी बैंक की शाखा में संचालित रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 14 खाते सीज कर दिए हैं। विश्वविद्यालय पर 16 करोड़ रुपये की बकायेदारी है।

विज्ञापन


नगर निगम के जोन तीन में आने वाला रुहेलखंड विश्वविद्यालय में वित्तीय वर्ष 2014-15 से 16 करोड़ की रकम बकाया चली आ रही है। कर निर्धारण अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि लंबे समय से विवि प्रबंधन को कर जमा करने के लिए कहा जा रहा था। हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला, रकम जमा नहीं की गई।
विज्ञापन


कई बार अधिकारियों व कोर्ट तक मामला गया। कोर्ट की ओर से बताई गई आपत्ति का निस्तारण भी निगम की ओर से कर दिया गया लेकिन टैक्स फिर भी जमा नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले भी टीम गई थी लेकिन राज्यपाल के कार्यक्रम के चलते कार्रवाई नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से कुछ दिन का समय और मांगा गया। टैक्स जमा न करने को लेकर बुधवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 14 खातों को सीज कर दिया। टैक्स जमा होने के बाद ही ये खाते संचालित किए जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed