{"_id":"697930b5d00b44eabe0ef604","slug":"132-kashmiri-youth-will-come-to-ruv-and-learn-the-culture-of-up-bareilly-news-c-4-vns1074-814750-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रुविवि आकर 132 कश्मीरी युवा जानेंगे यूपी की संस्कृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रुविवि आकर 132 कश्मीरी युवा जानेंगे यूपी की संस्कृति
विज्ञापन
बरेली। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय और गृह मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले ‘छह दिवसीय कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम’ का आयोजन इस वर्ष बरेली में भी होगा।
मेरा युवा भारत की उप निदेशक पुष्पा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वतन को जानो थीम पर आधारित यह कार्यक्रम छह फरवरी से 11 फरवरी तक रुहेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। युवाओं को तकनीकी एवं औद्योगिक प्रगति से अवगत कराने के साथ-साथ राज्य की संस्कृति से परिचय कराया जाएगा।
इस कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के छह जनपदों (कुपवाड़ा, बड़गाम, पुलवामा, अनंतनाग, श्रीनगर और बारामूला) से कुल 132 युवा प्रतिभागी हिस्सा लेने आ रहे हैं। इनमें 66 छात्र एवं 66 छात्राएं शामिल हैं। उन्हें विभिन्न संस्कृतियों, विकासात्मक गतिविधियों, कौशल विकास और शिक्षा के नए अवसरों से परिचित कराया जाएगा।
विज्ञापन
पिछले छह वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम के लिए वर्ष 2025-2026 के अंतर्गत देश भर में कुल पंद्रह स्थानों का चयन किया गया है। इनमें बरेली भी शामिल है। कार्यक्रम के छह दिवसीय प्रवास के दौरान सेमिनार, पैनल चर्चा और व्याख्यान शृंखला के साथ-साथ उद्योग भ्रमण भी आयोजित किए जाएंगे।
विशेष आकर्षण के रूप में कश्मीर घाटी की कलाकृतियों और स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ-साथ वहां के प्रमुख व्यंजनों का खाद्य महोत्सव भी आयोजित होगा। इसके माध्यम से प्रतिभागी मेजबान राज्य की परंपराओं, भाषा और रीति-रिवाजों को सीख सकेंगे। संवाद