फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   132 children also became victims of TB, treatment started

Bareilly News: 132 बच्चे भी हुए टीबी के शिकार, शुरू हुआ इलाज

Thu, 27 Feb 2025 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
132 children also became victims of TB, treatment started
बरेली। क्षय रोग (टीबी) के मरीजों की देखभाल और जाने- अनजाने में दूसरों से मिलने के दौरान बेपरवाही से बच्चे भी क्षय रोग की संक्रमण में आ रहे हैं। जिले में अब तक टीबी से 2,057 मरीज संक्रमित मिले हैं। उसमें से 132 बच्चे भी इसकी गिरफ्त मेें आ गए हैं। यह बच्चे किसी न किसी टीबी मरीज के संपर्क में आए थे। सभी मरीजों की आईडी पोर्टल पर बनाकर इलाज शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2025 तक देश और प्रदेश को क्षय रोग से मुक्त करना है। इसके लिए एक जनवरी से बरेली में क्षय रोग मुक्ति मुहिम शुरू हुई थी। जिले की आबादी के आठ फीसदी यानी करीब आठ लाख लोगों की मैपिंग कराई गई। इसमें 6,66,050 लोगों की स्क्रीनिंग हुई। उसमें से 2.35 लाख लोग 60 साल से ज्यादा उम्र के हैं। जांच के दौरान 75,566 डायबिटीज रोगी मिले। इसके अलावा 1,56,986 तंबाकू और 99,041 शराब सेवन करने वाले मिले हैं। 22,880 लोग टीबी के पूर्व मरीजों के साथ संपर्क में रहे। इन सभी श्रेणियों जांच के बाद 2,057 लोगों में टीबी की पुष्टि हुई है। इसमें से करीब तीन सौ लोग पूर्व में किसी न किसी टीबी संक्रमित के संपर्क में रहे थे। आकड़ों के अनुसार कुल संक्रमित में से 15 वर्ष तक के 132 बच्चों भी टीबी से संक्रमित मिले हैं। इनके अभिभावक या परिवार का कोई न कोई सदस्य टीबी से संक्रमित था।
विज्ञापन


संक्रमित की बेपरवाही से फैली बीमारी
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. इंतजार हुसैन ने बताया कि इन बच्चों के कोई न कोई परिजन संक्रमित रहे हैं। इन मरीजों का इलाज शुरू हो गया है। वह दवा का सेवन कर रहे हैं या नहीं, उनकी निगरानी की जा रही है। बताया कि क्षय रोग फैलने की वजह मरीज की पहचान में देरी है। मरीजों के खांसने, छींकने और बातचीत में लापरवाही से भी बीमारी के संक्रमण का खतरा रहता है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed