{"_id":"6ac93fc2606e6b157d004cce","slug":"1317-youths-selected-by-37-companies-11-received-appointment-letters-bareilly-news-c-4-bly1015-984660-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 37 कंपनियों में 1,317 युवाओं का चयन, 11 को मिले नियुक्तिपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 37 कंपनियों में 1,317 युवाओं का चयन, 11 को मिले नियुक्तिपत्र
Sat, 10 Oct 2026 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
बरेली। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से इज्जतनगर क्षेत्र के एक निजी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में निजी क्षेत्र की करीब 37 तकनीकी और गैर-तकनीकी कंपनियों ने प्रतिभाग किया। 5,867 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। इनमें से 1,317 युवाओं का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ।
कंपनियों के एचआर प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की योग्यता के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की। युवाओं को कंपनियों ने उपलब्ध पदों के बारे में जानकारी दी और साक्षात्कार के माध्यम से उनका चयन किया। मेले में शामिल कई युवाओं ने बताया कि वह पहली बार मेले में शामिल होने के लिए आए हैं।
मेले में कंपनियों की ओर से चयनित 11 अभ्यर्थियों को प्रतीकात्मक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल और विधायक अनिल सक्सेना सहित अन्य अतिथियों की मौजूदगी में हुआ। बरेली मंडल के सहायक निदेशक विजय बहादुर सिंह सेंगर ने बताया कि कई ऐसे युवा भी हैं, जिनका साक्षात्कार अभी नहीं हो पाया है। कंपनी जल्द ही इनका भी साक्षात्कार लेगी।
विज्ञापन
डाटा एंट्री ऑपरेटर की मिली नौकरी
मैंने गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी के लिए आवेदन किया था। साक्षात्कार के बाद मेरा चयन कर लिया गया। कंपनी ने 18 हजार रुपये की इन हैंड सैलरी के लिए कहा है। खाने और बस ट्रांसपोर्ट की सुविधा कंपनी की ओर से दी जाएगी। - अंजली शर्मा
ओवर टाइम करने पर मिलेंगे अतिरिक्त रुपये
नोएडा की एक कंपनी में मुझे सुपरवाइजर पद के लिए चुना गया है। कंपनी ने 15 हजार रुपये की इन हैंड सैलरी बताई है। आठ घंटे से अधिक समय तक काम करने पर ओवर टाइम के रूप में 125 रुपये प्रतिघंटे का मिलेगा। - अजीम हुसैन
घर से काम करके मिलेगी सैलरी
मैं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हूं। इस वजह से किसी दूसरे शहर में नौकरी के लिए नहीं जा सकती। मैंने एक कंपनी में टेलीकॉलर की पोस्ट के लिए आवेदन किया था। कंपनी ने मुझे 12 हजार की सैलरी के साथ वर्क फ्रॉम होम दिया है।- शिवांगी
प्रशिक्षण के दौरान मिलेंगे 16 हजार रुपये
हापुड़ की कंपनी ने दो महीने के प्रशिक्षण के लिए चुना है। इस दौरान करीब 16 हजार रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। दो महीने का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद कंपनी ने वेतन बढ़ाने के लिए कहा है। - रंजीत कुमार