{"_id":"5cd9c4a5bdec22071b389ee3","slug":"131557775525-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना स्थल पर मौजूद रहेंगी स्वास्थ्य विभाग की टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना स्थल पर मौजूद रहेंगी स्वास्थ्य विभाग की टीमें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में 23 मई को होने वाली मतगणना की तैयारियों को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में प्रभारी अधिकारियों की बैठक हुई।
बैठक में प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि एसएफसी गोदाम, परसाखेड़ा में होने वाली मतगणना को लेकर तैयारियों को पूरा कर लिया जाए। डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि दो अलग-अलग टीमें गठित कर लें। इन टीमों की सुबह छह बजे से डॉक्टर, कंपाउंडर, नर्स के साथ पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध कराते हुए मतगणना स्थल पर ड्यूटी पर लगा दें। दो एंबुलेंस का भी इंतजाम रहना चाहिए। जिला अस्पताल में डॉक्टर सहित स्टॉफ के मौजूद रहने के निर्देश दिए गए। एआरटीओ को निर्देश दिए गए कि वह पार्किंग स्थल का निरीक्षण कर लें और जो भी कमियां हो, उनको दूर कर लें। इसी क्रम में डीपीआरओ को निर्देश दिए गए कि मतगणना कार्यों में जो भी सफाई कर्मी लगाए जाएं, उनकी सूची तैयार कर ली जाए। ब्यूरो