{"_id":"5cd1e9b7bdec22070b2729cc","slug":"131557260727-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद लक्ष्य पूरे नहीं होने पर डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद लक्ष्य पूरे नहीं होने पर डीएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सरकारी खरीद लक्ष्य पूरा नहीं होने पर डीएम ने नाराजगी जताई है। उन्होेंने चेतावनी है कि 15 मई तक पिछले वर्ष के अनुरूप खरीद कर ली जाए, अन्यथा कठोर कार्रवाई होगी।
मंगलवार शाम डीएम वीके सिंह ने सभी खरीद एजेंसियों की संयुक्त बैठक बुलाई। बैठक में कर्मचारी कल्याण निगम अधिकारी गैर हाजिर होने पर उन्होंने फटकार लगाई और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में पाया गया कि कोआपरेटिव, पीसीएफ, एसएफसी और एफसीआई खरीद एजेंसियों द्वारा पिछले साल से कम खरीद की गई है। उन्होंने कहा कि 15 मई तक निर्धारित लक्ष्य पूरे किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों के भुगतान का शत प्रतिशत सत्यापन किया जाए। बारदाना, धनराशि आदि की कमी नहीं होने दी जाए। डीएम ने कहा कि खरीदा हुआ गेहूं एफसीआई गोदामों पर नियमित रूप से प्रेषित हो। उप विपणन अधिकारी सुनील भारती ने जिले की प्रगति से अवगत कराया। ब्यूरो