{"_id":"5ca3c1e7bdec22146b5ec94a","slug":"131554235879-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीगंज में सिलिंडर फटने से मकान ढहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीगंज में सिलिंडर फटने से मकान ढहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीगंज। थाना क्षेत्र के वोहित गांव में सोमवार आधी रात के वक्त उपलों में लगी आग के संपर्क में आने की वजह से रसोई में रखा सिलिंडर फट गया। जोरदार धमाके से मकान का एक हिस्सा ढहने से एक ही परिवार के तीन लोग जख्मी हो गए।
गांव निवासी तेजराम अपनी पत्नी कलावती, बेटा गौरीशंकर और बेटी सोनमती के साथ गांव स्थित अपने मकान में रहते हैं। देर रात दो बजे रसोई के बाहर पड़े उपलों में किसी तरह आग लग गई। आग पास में रखे गैस सिलिंडर तक जा पहुंची। आग लगने के बाद तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। धमाका इतना तेज था कि रसोई, लिंटर और दीवारें धराशाई हो गईं। मलबे में तेजराम की पत्नी और पुत्र-पुत्री दब गए। धमाके से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। बरामदे से निकलकर भागे तेजराम ने शोर मचाया तो आसपास से ग्रामीण निकल आए। लोगों ने मलबा हटाकर तीनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि धमाका काफी तेज था। आसपास के कई और घरों में भी दीवारें चटकी हैं।