फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   महिलाओं को सम्मान एवं अधिकार नहीं

महिलाओं को सम्मान एवं अधिकार नहीं

Thu, 07 Mar 2019 01:22 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं को सम्मान एवं अधिकार नहीं
बरेली। आर्य समाज बिहारीपुर में वार्षिकोत्सव एवं ऋषि बोधोत्सव मनाया जा रहा है। इसमें भजन और गीत के अलावा व्याख्यान भी हुए जिसमें धर्मशास्त्रों को लेकर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

इस मौके पर वक्ता डा. सुरेंद्र कुमार ने हिंदू समुदाय के धर्मशास्त्र एवं आदि वैदिक संविधान को मनुस्मृति मानते हुए अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने ‘मनुस्मृति पर आक्षेप एवं उनका निराकरण’ विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि धर्मिक संविधान में महिलाओं को सम्मान एवं अधिकार नहीं दिए गए हैं। इसी तरह ‘जाति व्यवस्था’ जिससे समाज में ऊंच नीच की भावना पनपी, वहीं दलित/शूद्रों के प्रति छुआ छूत, ऊंच नीच एवं असम्मान का विधान है, जिसके उन्होंने निराकरण भी बताए।
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रात: कालीन सत्र में डॉ. सुरेंद्र ने ‘मृत्यु’ विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि मनुष्य की आयु या मृत्यु की तिथि निश्चित नहीं है किंतु ब्रह्मचर्य, आचार विचार, साधना से आयु बढ़ाई जा सकती है और मृत्यु को टाला जा सकता है। पूर्व के सत्र में प्रभा आर्या एवं भानु प्रकाश आर्य ने महर्षि दयानंद के योगदान पर भजन और गीत प्रस्तुत किए। इसके अलावा स्वामी ब्रह्मानंद वेद भिक्षु के प्रवचन एवं भानु प्रकाश आर्य के भजन भी प्रस्तुत किए गए। आर्य समाज के मंत्री ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी दो सत्र होंगे। सायं काल सत्र में राष्ट्र रक्षा गीत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed