फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   निर्धन कन्या के विवाह में किया सहयोग

निर्धन कन्या के विवाह में किया सहयोग

Tue, 26 Feb 2019 12:59 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
निर्धन कन्या के विवाह में किया सहयोग
बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वाधान मेें सोमवार को कहरवान स्थित कार्यालय पर निर्धन कन्या के विवाह के लिए आर्थिक सहयोग समेत गृहस्थी के सभी सामान मुहैया कराया गया। क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा ने बताया कि कन्या के पिता चौपुला पुल के नीचे झुग्गी में रहता है। जो चाकू पर धार लगाकर कमाए रुपयो से परिवार का भरण पोषण करता है। ऐसे में उसकी बेटी के विवाह के लिए क्लब ने सामूहिक रूप से विवाह समेत गृहस्थी के लिए उपयोगी सामान समेत बरातियों के खाने का इंतजाम भी किया।
विज्ञापन


पेश की खिराजे अकीदत
बरेली। कुुंवरपुर में आल इंडिया गद्दी समाज के पदाधिकारियों ने समरउद्दीन एडवोकेट व समाजसेवी असलम अली के इंतकाल पर खिराजे अकीदत पेश की। प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी शाह आलम ने उनकी दीनी, माली खिदमात पर रौशनी डाली। यहां संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दाउद अहमद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


‘जैसी सोच, वैसे ही बन जाओगेे’
सीबीगंज। सर्वोदयनगर मंदिर में चल रही भागवत कथा के तीसरे दिन आचार्य राजेन्द्र ने नियम, संयम, ध्यान, योग और सकारात्मक दृष्टिकोण के बारे में बताया। कहा कि हालात कैसे भी हों, हमारा दृष्टिकोण और विचार हमेशा सकारात्मक रहने चाहिए। क्योंकि हम जैसा सोचते हैं वैसा ही बन जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि संयम, ध्यान और योग में ईश्वर को पाने का मार्ग भी छिपा है। योग ही हमें खुद से और ईश्वर से एकाकार कराता है। जिस योग से हमारा मन अपने आराध्य की सेवा में लग जाए, वह सच्चा योग है। उन्होंने भक्ति का मार्ग बताने के लिए भक्त ध्रुव की कथा सुनाई और अहंकार से दूर रहने के लिए राजा दक्ष का प्रसंग सुनाया। आचार्य ने कहा कि जहां सच्ची भक्ति हो, वहां अहंकार नहीं रहता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed