{"_id":"5c6c54a2bdec2217fc33ef5b","slug":"131550603426-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता से लगाई गुहार, शहीदों के खून का बदला ले लो अबकी बार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता से लगाई गुहार, शहीदों के खून का बदला ले लो अबकी बार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आतंकी हमले पर पाकिस्तान को सबक सिखाने में हो रही देरी पर मंगलवार को सड़कों पर उतरे लोगों ने केंद्र सरकार से ‘खून के बदले खून’ की मांग की। सिख समाज, पंजाबी समाज और व्यापारी समाज ने पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों का बदला लेने की मांग की। मॉडल टाउन गुरुद्वारे से अरदास के बाद बाइक रैली निकालकर कुमार टाकीज पहुंचे। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए टाकीज से पटेल चौक तक पैदल मार्च निकाला गया। जिसके बाद पाकिस्तान का पुतला दहन किया गया। आयोजन में गुलशन आनंद, डॉ. महेंदर बासु, पवन अरोरा, मंजीत सिंह बिट्टू, हरप्रीत सिंह गोलू आदि मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने प्रांतीय महामंत्री के नेतृत्व में शहीदों को नमन कर व्यापारियों द्वारा आर्थिक मदद देने का संकल्प लिया गया। गणेश महोत्सव आयोजन प्रबंध समिति और कायस्थ समाज के संयुक्त तत्वाधान में डीडी पुरम स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इससे पहले संगठन ने कैंडिल मार्च निकालकर शोकसभा की। अखिल भारतवर्षीय ब्राहण महासभा ने सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में गजेंद्र पांडे और दिव्य चतुर्वेदी के नेतृत्व में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर यज्ञ कर दुश्मनोें के सर्वनाश की कामना की। भोजपुरी सेवा समिति की ओर से इज्जतनगर स्थित शिवनगर कॉलोनी में जिलाध्यक्ष आरके सिंह के नेतृत्व में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ईसाई समाज वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष एडविन हरमन ने रक्षा मंत्री को सम्बोधित पत्र से देश का माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। उन्होंने सैन्य प्रतीकों का दुरुपयोग किए जाने पर कार्रवाई की मांग की।