फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ठंडे हो रहे अलाव, रैन बसेरा पर नहीं पहुंच रही लकड़ियां

ठंडे हो रहे अलाव, रैन बसेरा पर नहीं पहुंच रही लकड़ियां

Sat, 05 Jan 2019 02:02 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 05 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
ठंडे हो रहे अलाव, रैन बसेरा पर नहीं पहुंच रही लकड़ियां
बरेली। कड़ाके की ठंड के बीच अलाव की व्यवस्था ठंडी होने लगी है। निगम कर्मचारियों की लापरवाही के चलते दो दिन से कुछ रैन बसेरा पर लकड़ी नहीं पहुंची, जिसके चलते वहां अलाव नहीं जलाए जा सके। अमर उजाला की टीम शुक्रवार रात जब सीआई पार्क रैन बसेरा पर पहुंची तो वहां के चौकी कन्हईलाल ने बताया कि दो दिन से लकड़ियां नहीं आई हैं। इसके चलते आने वाले लोगों को ठंड से परेशान होना पड़ा। पुराने रोडवेज बस स्टैंड पर बने अस्थाई रैन बसेरा पर भी शुक्रवार को लकड़ियां नहीं पहुंचीं। अयूब खां चौराहा स्थित रैन बसेरा पर लकड़ियां पहुंचीं लेकिन आधी रात तक ही खत्म हो गईं। जिला अस्पताल में इमरजेंसी के बाहर अलाव जल रहा था लेकिन रैन बसेरा पर यहां भी लकड़ी नहीं डाली गईं। वहीं, दूसरी ओर पार्षद नगर निगम अफसरों से रोजाना ही अलाव बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस बार अलाव बहुत कम संख्या में लगाए गए हैं। बता दें कि नगर निगम ने इस बार शहर भर में प्रमुख चौराहों एवं रैन बसेरा समेत करीब 50 स्थानों पर ही अलाव लगाए हैं जबकि पिछले साल यह संख्या 250 से अधिक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed