फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ...तो 800 लीटर कच्ची शराब पी गए चूहे

...तो 800 लीटर कच्ची शराब पी गए चूहे

Thu, 27 Dec 2018 01:24 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
...तो 800 लीटर कच्ची शराब पी गए चूहे
...तो 800 लीटर कच्ची शराब पी गए चूहे - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। सवा साल बाद कैंट थाने के मालखाने का चार्ज बदलने की प्रक्रिया शुरू हुई तो सफाई में अजीबोगरीब चीजें सामने आईं। कुतरी हुई कई केन से करीब आठ सौ लीटर कच्ची शराब गायब मिली। गांजा, अफएीम जैसे मादक पदार्थों की कई सील भी कुतरी मिलीं। पुलिस इसे चूहों की कारस्तानी मान रही है। लेकिन सवाल उठता है कि क्या चूहे 800 लीटर शराब पी गए।
विज्ञापन

पिछली साल कैंट के मालखाना प्रभारी रहे हेड मोहर्रिर नरेश कुमार का ट्रांसफर बदायूं हो गया था। वह बिना चार्ज दिए बिनावर थाने में काम करने लगे। कैंट के नए हेड मोहर्रिर रामदास को चार्ज नहीं मिल पा रहा था। एसएसपी ने नरेश के खिलाफ रिपोर्ट के आदेश दिए तो नरेश ने थाने आकर चार्ज की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस बहाने मालखाने की सफाई हो गई। बुधवार को ऐसी कई केन खाली मिलीं जिनमें कच्ची शराब या लहन बरामद हुआ था। इनमें से अधिकांश केन कुतरी थीं। अंधेरे कक्ष में काफी सीलन थी तो कई और सील सामान चूहों ने कुतर डाले थे। थाने में चर्चा थी कि चूहे शराब पी गए या फिर बहकर नष्ट हो गई। कैंट प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के थानों के मुकाबले हमारे यहां सबसे कम माल 258 ही थे। अधिकांश माल सुरक्षित है। केन चूहों ने ही कुतरी हैं, शायद शराब बहकर सूख गई होगी। सीलन से भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


शाहमतगंज चौकी में भी ऐसा ही हाल
गल्ला मंडी की वजह से शाहमतगंज इलाका भी चूहों से खासा प्रभावित है। शाहमतगंज पुलिस चौकी में रखी कच्ची शराब की कई केन पिछले दिनों कुतरी हुई मिलीं थीं। इनमें रखी शराब गायब थी तो कुछ केन में जरा सी शराब मिली। स्टाफ ने अधिकारियों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed