फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर बाइक सवार युवक की मौत

ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 15 Nov 2018 05:55 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन

मिट्टी भरी ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत


अमर उजाला ब्यूरो
मैलानी। सुबह सुवाबोझ मार्ग पर मिट्टी भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार हेल्मेट नहीं लगाए था। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग निकला, जबकि गांव वालों ने ट्रैक्टर ट्राली को घेर लिया और एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों को समझा बुझाकर शांत किया।
ग्राम पंचायत खरेहटा के गांव राजेपुर निवासी शरीफ अहमद का 23 वर्षीय बेटा आरिफ मंसूरी ग्राम रोशननगर थाना हैदराबाद निवासी शकील अहमद के साथ बाइक से मैलानी वापस गांव खरेहटा आ रहा था। बाइक शकील अहमद चला रहा था। इसी बीच साढ़े आठ बजे मक्कागंज गांव के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे आरिफ की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला, वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्रॉली को घेर लिया और मौके पर एसडीएम के आने की मांग करने लगे। उनका कहना था कि ट्रैक्टर ट्रॉली में अवैध खनन की पीली मिट्टी लदी है। मिट्टी भरी कई ट्रैक्टर ट्रालियां रोजाना तीव्र गति से चलती हैं, जिनसे भविष्य में और दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। लिहाजा एसडीएम यहां आकर इन पर अंकुश लगाने का आश्वासन दें। थोड़ी देर बाद एसएचओ बृजेश त्रिपाठी और प्रधान प्रतिनिधि मुशर्रफ के समझाने-बुझाने पर गांववाले शांत हुए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर प्रभारी निरीक्षक बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के चाचा अब्दुल हमीद की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक नरवीर निवासी लक्ष्मीपुर थाना मैलानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


गांव में कोहराम, परिवार वालों का बुरा हाल
आरिफ खरेहटा प्रधान अल्ला रक्खी के प्रतिनिधि मुशर्रफ का भतीजा था। आरिफ की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां लाजमा, पत्नी आफरीन, भाई मुबारिक, बहन यासमीन, दादा नजीर का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पत्नी और मां तो बदहवाश हो गईं। आरिफ की मौत की खबर मिलते ही प्रधानपति मुशर्रफ समेत तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचपन में ही बाप को खा गया था बाघ
मैलानी। आरिफ के पिता शरीफ अहमद को करीब 15 साल पहले जंगल में बाघ खा गया था। उनके शरीर का कुछ हिस्सा ही मिला था।

ताऊ की भी हो चुकी है दुर्घटना में मौत
मैलानी। आरिफ के ताऊ रसूल अहमद की भी दुर्घटना में ही मौत हुई थी। परिवारवालों के मुताबिक ताऊ रसूल अहमद को बाइक सवार ने हैदराबाद थाना क्षेत्र में टक्कर मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी।




रायल्टी की फर्जी रसीदें दिखाकर हो रहा अवैध बालू खनन
बफरजोन जंगल के रास्ते कुकरा पहुंचाई जा रही बालू

अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज। खनन रायल्टी की फर्जी रसीदें दिखाकर इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन किया जा रहा है। भीरा क्षेत्र में बहने वाली शारदा नदी से बालू निकालकर बफरजोन जंगल के रास्ते बालू कुकरा पहुंचाई जा रही है। रोकने-टोकने पर यह माफिया रायल्टी की फर्जी रसीद दिखाकर बच निकलते हैं।
बरसात खत्म होने के बाद भीरा क्षेत्र में बहने वाली शारदा नदी से अवैध बालू खनन का कारोबार तेज हो गया है। अभी तक खनन के कोई ठेके नहीं हुए हैं। इसके बावजूद खनन माफिया ने रायल्टी की फर्जी कंप्यूटराइज्ड रसीदें बनाकर बालू ढोने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के कारोबारियों को दे रखी हैं। नदी से बालू निकलने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए बफरजोन भीरा-कुकरा जंगल के रास्ते से होकर कुकरा लाई जा रही है। जहां खंजनपुर, सलेमपुर आदि गांवों में बालू के ऊंचे-ऊंचे ढेर लगे हुए हैं। खनन माफिया बालू ऊंची कीमत पर बेंचकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं।
यदि रास्ते में कोई इन ट्रालियों को रोकता है तो बालू लाने वाले लोग इन्हें रायल्टी की फर्जी रसीद दिखाकर सरकारी राजस्व को लाखों रुपये का चूना लग रहा है। बालू खनन की सूचना अधिकारियों को भी है, लेकिन कोई कार्रवाई न होने से पुलिस और प्रशासन की मिली भगत साबित होती है।

वर्जन
अवैध खनन पर पाबंदी है। तहसील से रायल्टी जमा कर खनन की अनुमति देने की बात निराधार है। यदि कोई रायल्टी की रसीद दिखाता है तो वह फर्जी है। मामला संज्ञान में आया है, अब इसकी जांच होगी।
- अखिलेश यादव, एसडीएम, गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed