फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   three drowned in pilibhit

अस्थि विसर्जन करने गए पिता-पुत्र समेत तीन डूबे

Sat, 09 Jun 2018 02:04 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Sat, 09 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
three drowned in pilibhit
 रंपुरा गांव स्थित देवहा नदी के घाट पर अस्थि विसर्जन के बाद शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की नदी में डूबने से मौत हो गई। साथ आए अन्य दो युवकों की चीख पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद तीनों के शव देवहा नदी से बाहर निकाले।
विज्ञापन

बिलसंडा थाना क्षेत्र के ईंटगांव निवासी गेंदनलाल (53) की चाची दुलारो देवी (70) का 3 जून को निधन हो गया था। वह परिवार के चार सदस्यों के साथ अस्थियां विसर्जित करने देवहा घाट पर आए थे। विसर्जन के बाद उनका दस वर्षीय बेटा राहुल नदी में नहाने उतरा तो वह डूबने लगा। उसे बचाने के लिए पिता गेंदनलाल और उनके भतीजे प्रमोद (28) ने नदी में छलांग लगा दी। तैरना न आने के कारण वे भी डूब गए। वहां मौजूद दो अन्य भतीजों ने शोर मचाया तो चार घंटे बाद सभी शव निकाले जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed