फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   1.31 lakh prepaid meter consumers will be able to make payments through bills from June

Bareilly News: 1.31 लाख प्रीपेड मीटर उपभोक्ता जून से बिल के जरिये कर सकेंगे भुगतान

Mon, 11 May 2026 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
1.31 lakh prepaid meter consumers will be able to make payments through bills from June
प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड में बदलने के आदेश के बाद मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने जून से बिल के जरिये भुगतान की तैयारी शुरू कर दी है। नई व्यवस्था से शहरी क्षेत्र के 83,846 और ग्रामीण क्षेत्र के 47,300 उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इन उपभोक्ताओं को हर माह की 10 तारीख तक घर बैठे व्हाट्सएप और एसएमएस के जरिये बिजली बिल भी उपलब्ध होने लगेगा। इस मेसेज में एक लिंक भी उपलब्ध होगा। इस पर क्लिक करते ही आप ऑनलाइन भुगतान भी कर सकेंगे। कंट्रोल रूम के जरिये पूरी व्यवस्था की निगरानी होगी। जिन उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर विभाग के रिकॉर्ड में अपडेट नहीं है, वे 1912 हेल्पलाइन या व्हाट्सएप के जरिये अपना बिल प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

घरेलू उपभोक्ताओं को 30 अप्रैल तक के बकाये को किस्तों में जमा करने की भी सुविधा मिलेगी। स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अफसरों को 15 मई से 30 जून तक विशेष कैंप लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं। ये कैंप अधिशासी अभियंता और उपखंड अधिकारी कार्यालयों में लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट :
प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड करने का काम मुख्यालय स्तर से किया जा रहा है। जून माह में बिजली बिल के जरिये उपभोक्ताओं को भुगतान की सुविधा मिलेगी। - अंकित गंगवार, अधिशासी अभियंता, वाणिज्य अनुभाग

आलोक नगर की बिजली 36 घंटे से गुल
बरेली। इज्जतनगर उपकेंद्र से पोषित आलोकनगर में बिजली संकट से उपभोक्ता 36 घंटे तक परेशान रहे। लोकल फॉल्ट की वजह से लोगों ने जागकर रात काटी। आलोक नगर कॉलोनी में शनिवार सुबह नौ बजे लाइट कट गई। प्रदीप कुमार सक्सेना ने उच्चाधिकारियों सहित इज्जतनगर उपकेंद्र, लाइनमैन, जेई, एसडीओ, अधिशासी अभियंता, अधीक्षण अभियंता, सीएम पोर्टल पर शिकायत की। उनकी शिकायत के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। इससे रातभर मोहल्ले के 100 घरों में एक हजार से अधिक आबादी गर्मी से परेशान रही। पूछने पर बिजली निगम के अभियंता लाइन में गड़बड़ी बताते रहे। रविवार रात बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। तब लोगों ने राहत की सास ली। अधिशासी अभियंता नितिन कुमार ने बताया कि मामले के निस्तारण के लिए एसडीओ व लाइनमैन को लगाया गया था। फॉल्ट न मिलने के कारण देरी हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed