Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   130 progressive farmers honored

Bareilly News: 130 प्रगतिशील कृषक किए गए सम्मानित

Wed, 24 Dec 2025 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
130 progressive farmers honored
भोजीपुरा। भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की जयंती के अवसर पर संभागीय कृषि परीक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र बिलवा पर आयोजित कार्यक्रम में 130 प्रगतिशील कृषकों को शाल ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वैज्ञानिकों ने किसानों को अधिक उपज के लिए जैविक खेती के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पाण्डेय ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

किसानों को संबोधित करते हुए सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि चौ. चरण सिंह ने किसानों के हित में बहुत सारी योजनाएं बनाईं। वह किसानों के मसीहा थे। चौ. चरण सिंह के बाद प्रधानमंत्री किसानों के सच्चे हितैषी हैं। प्रधानमंत्री ने भी किसानों के लिए सशक्त बनाने के लिए योजनाएं शुरू की हैं। जिसका आज किसानों को लाभ मिल रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष रशिमी पटेल ने कहा कि किसान वैज्ञानिकों द्वारा बताई की विधि से खेती करें। इस मौके पर संयुक्त कृषि निदेशक दुर्विजय सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी ऋतुषा तिवारी, जिला भूमि संरक्षण कृषि रक्षा रशिमी शर्मा, अमर पाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed