फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   13-year-old Shaurya wins gold medal in National Shooting Championship

Bareilly News: 13 वर्षीय शौर्य ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

Wed, 26 Nov 2025 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
13-year-old Shaurya wins gold medal in National Shooting Championship
बरेली। शहर के शूटर शौर्य सिंह ने नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से भोपाल में 11 से 24 नवंबर तक आयोजित 0755 इंडिया ओपन शूटिंग चैंपियनशिप राइफल-पिस्टल 2025 प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। 13 वर्षीय शौर्य ने 25 एम.22 बोर स्पोर्ट्स पिस्टल यूथ मेन इवेंट में 300 में से 287 का स्कोर हासिल किया। उनका यह स्कोर इस पूरी चैंपियनशिप का सर्वोच्च स्कोर रहा।
विज्ञापन

कोच देवव्रत ने बताया कि यह शौर्य का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है। वह बरेली के पहले शूटर बन गए हैं, जिन्होंने इस आयु वर्ग में यह पदक जीता है। इसके साथ ही पूरे प्रदेश के वह एकमात्र शूटर हैं, जिन्होंने इतनी कम उम्र में पिस्टल के चार इवेंट में प्रतिभाग करते हुए नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन

शौर्य सिंह ने अन्य इवेंट्स में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल सब यूथ मैन में 361, 25 मीटर .32 बोर सेंटर फायर मेन इवेंट (सीनियर कैटेगरी) में 300 में से 271 और 50 मीटर .22 बोर फ्री पिस्टल जूनियर मैन इवेंट में 300 में से 253 का स्कोर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शौर्य को कोचिंग उनके पिता देवव्रत देते हैं, जो खुद एक नेशनल पिस्टल शूटर और इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन के सर्टिफाइड कोच हैं। शौर्य सिंह अब दिसंबर में होने वाली 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी जीएस सिंह, वाइस प्रेसिडेंट महिपाल सिंह यादव, इंटरनेशनल शूटर बाबूराम आदि ने शुभकामनाएं दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed