{"_id":"6ac9419d53f1ec3bf70e2065","slug":"13-trains-to-and-from-delhi-cancelled-passengers-face-increased-difficulties-bareilly-news-c-4-bly1015-984566-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजेपी प्रदर्शन: बरेली होकर दिल्ली जाने-आने वाली 13 ट्रेनें निरस्त, यात्रियों की बढ़ी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजेपी प्रदर्शन: बरेली होकर दिल्ली जाने-आने वाली 13 ट्रेनें निरस्त, यात्रियों की बढ़ी मुश्किल
Sat, 10 Oct 2026 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:03 AM IST
सार
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है। बरेली से गुजरने वाली सात ट्रेनों का संचालन शनिवार को नहीं होगा। इससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सेंट्रल दिल्ली में शनिवार को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले रेलवे ने बरेली होकर दिल्ली जाने-आने वाली 14 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। छह गाड़ियां शुक्रवार को नहीं चलाई गईं, जबकि सात का संचालन शनिवार को नहीं किया जाएगा। अचानक ट्रेनों को निरस्त किए जाने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रोडवेज बसों पर यात्रियों का दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि शुक्रवार को 12559 वाराणसी-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 12581 वाराणसी-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 12229 लखनऊ-नई दिल्ली मेल, 12429 लखनऊ-नई दिल्ली सुपरफास्ट, 54075 बरेली-दिल्ली पैसेंजर, 54076 दिल्ली-बरेली पैसेंजर का संचालन नहीं किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 12560 नई दिल्ली-वाराणसी एक्सप्रेस, 12582 नई दिल्ली-वाराणसी एक्सप्रेस, 15303 कासगंज-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, 12230 नई दिल्ली-लखनऊ मेल, 12430 नई दिल्ली-लखनऊ सुपरफास्ट, 54075 बरेली-दिल्ली पैसेंजर, 54076 दिल्ली-बरेली पैसेंजर और 12056 देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस शनिवार को भी निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन