{"_id":"694b07134aff0806060c8374","slug":"13-thousand-rupees-of-silver-and-3500-rupees-of-gold-in-two-days-bareilly-news-c-4-vns1074-792172-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दो दिन में 13 हजार उछली चांदी, 3500 रुपये सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दो दिन में 13 हजार उछली चांदी, 3500 रुपये सोना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सोने-चांदी के दामों में लगातार उछाल जारी है। दो दिन में ही चांदी में 13 हजार रुपये का उछाल आया है। लगातार बढ़ते दामों को लेकर ग्राहकों के बीच खरीदारी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। बाजार में पहुंचने वाले ग्राहक अचानक बढ़ रहे दामों को लेकर दुकानदारों के साथ ग्राहकों को भी परेशानी हो रही हैं।
वित्तीय विशेषज्ञ विनय कृष्णन बताते है कि सोने-चांदी में निवेश में लोगों की रुचि बढ़ी हैं। देश के साथ विदेश में भी सोने-चांदी की मांग ज्यादा है। निवेश के लिहाज से कम समय में बेहतर रिटर्न देने वाली साबित हो रही है। मंगलवार को सुबह चांदी के रेट 2,13,000 रुपये प्रतिकिलो रहे, वहीं सोने के भाव 1,38,000 रुपये प्रति दस ग्राम रहे। सराफा कारोबार विशाल मेहरोत्रा ने बताया कि दो दिन के भीतर चांदी पर 13 हजार व सोने पर 3500 रुपये बढ़ने से ग्राहकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। फरवरी में सहालग है, ऐसे में लोग अभी से ही खरीदारी कर रहे है, लेकिन लगातार हो रही वृद्धि से अभी और दामों में वृद्धि की संभावना है। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक चांदी 2.5 लाख रुपये प्रतिकिलो तक जा सकती हैं।
दाम बढ़ने के बाद भी ग्राहक चांदी को आगे के दिनों के लिए बुक करा रहा है। जिले में प्रतिदिन 2500 से तीन हजार प्रतिकिलो की खपत हो रही है। सहालग के समय यह दाम और भी बढ़ने की संभावना कारोबारी व्यक्त कर रहे है। संवाद