फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   13 projects running without CDPO

Bareilly News: सीडीपीओ के बगैर चल रहीं 13 परियोजनाएं

Sat, 08 Apr 2023 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
13 projects running without CDPO
बरेली। जिले के 16 बाल विकास परियोजनाएं संचालित हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सीडीपीओ) के 16 पद स्वीकृत हैं। इनमें तेरह पद खाली हैं। बाल विकास कार्यक्रमों की निगरानी के नाम पर कागजी खानापूरी हो रही है। जिले के 329 आंगनबाड़ी केंद्र भी ऐसे हैं, जहां कार्यकर्ता नहीं हैं। सहायिकाओं के सहारे केंद्र संचालित हैं।
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं और बच्चों को पोषण देने के लिए 1975 में बाल विकास विभाग की स्थापना की गई। शहर के साथ मझगवां, क्यारा, बिथरी चैनपुर, मीरगंज, भोजीपुरा, फतेहगंज पश्चिमी, नवाबगंज, भतपुरा, भुता, फरीदपुर, बहेड़ी, दमखोदा, शेरगढ़, आलमपुर जाफराबाद, रामनगर में बाल विकास परियोजनाएं हैं। प्रत्येक परियोजना के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) की नियुक्ति होनी चाहिए। कई वर्ष से भर्ती नहीं हुई और जो सीडीपीओ सेवानिवृत्त हो गए। सुपरवाइजर को सीडीपीओ पद की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


1881 केंद्रों के पास नहीं है भवन, संसद में उठा था मुद्दा

जिले में 2857 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इसमें 770 के पास अपने भवन हैं। 1881 केंद्रों के पास अपने भवन नहीं हैं। प्राइमरी स्कूलों व अन्य सरकारी भवनों में केंद्र संचालित होते हैं। कुछ प्राइमरी स्कूल ऐसे हैं जहां बच्चों को बैठाने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है। इस मामले को सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने सदन में उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नजर खाली पदों पर
बाल विकास विभाग में कुल पद 5647
सेवारत कर्मियों की संख्या 4841
रिक्त पद 806
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 329
मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 30
आंगनबाड़ी सहायिका 303
कोट-
सीडीपीओ के रिक्त पदों पर शासन से भर्ती होती है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की भर्ती के लिए जिला स्तर पर कमेटी बन रही है। इसके बाद नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। - अरुण कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed