फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   13 lakhs withdrawn from account by breaking FD, youth cheated of Rs 7 lakhs

Bareilly News: एफडी तोड़कर खाते से निकाले 13 लाख, युवक से सात लाख रुपये की ठगी

Sat, 21 Dec 2024 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
13 lakhs withdrawn from account by breaking FD, youth cheated of Rs 7 lakhs
- साइबर थाना पुलिस से की गई दोनों मामलों की शिकायत, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बरेली। पीलीभीत बाइपास पर नार्थ सिटी निवासी व्यक्ति की एफडी तोड़कर साइबर ठगों ने खाते से 13 लाख रुपये निकाल लिए। वहीं, प्रियदर्शनी नगर निवासी एक युवक से सात लाख रुपये की ठगी कर ली गई। दोनों ही मामलों की शिकायत साइबर थाना पुलिस से की गई है। रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस जांच में जुटी है।
थाना इज्जतनगर के नार्थ सिटी निवासी अशोक कुमार ने बताया कि 15-16 नवंबर की रात्रि में साइबर ठगों ने कैनरा बैंक की राजेंद्रनगर शाखा में 13,48,698 रुपये की धनराशि फिक्स डिपॉजिट तोड़कर निकाल ली। बताया कि यह रकम इंटरनेट बैंकिंग सेवा के माध्यम से निकाली गई है। निरीक्षक सुरेश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

वहीं, प्रियदर्शनी नगर निवासी अंजली अग्रवाल ने बताया कि बेटे ईशान अग्रवाल के खाते से 7.91 लाख रुपये निकाल लिए गए। तत्परता दिखाते हुए उन्होंने शिकायत की तो साइबर टीम ने 1.56 लाख रुपये फ्रीज करा दिए। निरीक्षक नीरज सिंह यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed