फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   12th class student committed suicide by hanging himself

Bareilly News: बारहवीं के छात्र ने फंदा लगाकर जान दी

Sat, 24 Aug 2024 05:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
12th class student committed suicide by hanging himself
पिता की पहले हो चुकी है मौत, मां का अकेला सहारा था आकाश
विज्ञापन

बरेली। थाना इज्जतनगर क्षेत्र की सैनिक कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय आकाश ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। वह 12वीं कक्षा का छात्र था। मौत की वजह को लेकर संशय बना हुआ है।
आकाश के मौसा बाबूराम शव पोस्टमार्टम हाउस लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि आकाश के पिता नन्हेलाल की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। आकाश उनका इकलौता बेटा था। अब परिवार में केवल आकाश की मां ही बची है। आकाश इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन

सुबह मां ने देखा तो घर की चौखट पर उसका शव लटका हुआ था। आकाश की आत्महत्या की वजह को लेकर परिवार भी असमंजस में है। इंस्पेक्टर इज्जतनगर राधेश्याम ने बताया कि परिवार को मौत की वजह के बारे में खास जानकारी नहीं है। वह कोई आरोप भी नहीं लगा रहे थे। पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
मां ने कहा- गैस चूल्हे पर नहीं बनेगी रोटी, बेटी ने खा लिया जहर

बरेली। मां ने गैस चूल्हे पर रोटी बनाने से रोका तो बेटी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। कैंट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी 18 वर्षीय राखी की मां रामप्यारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को रात का खाना बनाने जा रही राखी को उन्होंने टोक दिया। कहा कि गैस बहुत महंगी पड़ रही है। आज लकड़ी के चूल्हे पर ही खाना बना लो। राखी ने लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने से मना कर दिया तो मां ने उसे डांट दिया।

इससे वह गुमसुम हो गई। रात में राखी ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां राखी का उपचार चल रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed