{"_id":"5cd32c2ebdec22076e319e47","slug":"121557343278-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्टमन रामलीला ग्राउंड का सौंदर्यीकरण कूड़ा ही न हो जाए सवा करोड़ का प्रोजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्टमन रामलीला ग्राउंड का सौंदर्यीकरण कूड़ा ही न हो जाए सवा करोड़ का प्रोजेक्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिस हार्टमन रामलीला ग्राउंड का नगर निगम अमृत योजना के तहत सौंदर्यीकरण करा रहा है, मगर ठेकेदार उसके पाथ वे के फाउंडेशन को मिट्टी की जगह कूड़ा भरकर पाट रहा है। इसी के ऊपर टाइल्स लगनी हैं, लिहाजा कूड़े के भरान से पाथ वे के धंसने की आशंका पैदा हो रही है। नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. ने मामले की जांच कराने को कहा है।
हार्टमन रामलीला ग्राउंड को अमृत योजना के तहत सौंदर्यीकरण के लिए चुना गया है। इसके लिए 1.29 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट स्वीकृत हुआ है। इस राशि से यहां पाथ वे, ओपन थिएटर, बैडमिंटन कोर्ट, वॉलीबाल कोर्ट और टायलेट बनाया जाना है। पाथ वे का फाउंडेशन बनाने के लिए ठेकेदार ने उसमें मिट्टी के बजाय कूड़ा भर दिया है। लोगों का कहना है कि यह कूड़ा हल्का होने के कारण वजन पड़ते ही नीचे बैठेगा। ऐसे में जब पाथ वे पर लोग चलेंगे तो उसकी टाइल्स बैठ जाएंगी।
पार्क में मिट्टी के बजाय कूड़ा डालने के बारे में मुझे शिकायत नहीं मिली है। लेकिन अगर ऐसा हुआ है तो उसकी जांच कराकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - सैमुअल पॉल एन., नगर आयुक्त