{"_id":"5c97b7cdbdec22144c1929d6","slug":"121553446861-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर शाम वितरोई रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम कुलुआठेर निवासी बीना (35) पत्नी महीपाल रविवार शाम अपने खेत से लौट रही थी। उसी वक्त वह वितरोई रेलवे क्रॉसिंग से कुछ दूरी पर कासगंज से बरेली जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गई। इससे उसकी ट्रेन से कटकर मौके पर ही मौत हो गई। करीब दस मिनट तक मालगाड़ी वितरोई रेलवे क्रॉसिंग पर खड़ी रही। लोको पायलट ने इसकी सूचना जीआरपी को दी, तब कहीं ट्रेन स्टेशन से रवाना हुई। इधर, सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंच गई परंतु रात आठ बजे तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। रात करीब साढ़े नौ बजे महिला की शिनाख्त हुई। उसके बाद जीआरपी ने शव को सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे से बीना के परिवार में कोहराम मचा है। ब्यूरो