{"_id":"5c96944bbdec2275a46a0347","slug":"121553372235-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल तेज हवा चलेगी, हो सकती है बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल तेज हवा चलेगी, हो सकती है बूंदाबांदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मौसम ने एक बार फिर करवट बदलने के संकेत दिए हैं। दुल्हड़ी के दिन सुबह बादलों की गड़गड़ाहट और बूंदाबांदी के बाद निकली चटक धूप ने तीसरे दिन उमस और गर्मी बढ़ा दी। चटक धूप से एक बारगी लोग बिलबिला गए। दिन का तापमान बढ़कर 30.0 डिग्री के पार हो गया। सोमवार को मौसम विभाग ने एक बार फिर तेज हवा चलने और हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है।
शनिवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस कम था। सुबह ठंडी हवा चलने से धूप की तीव्रता कम थी, मगर दोपहर तक धूप की तीव्रता बढ़ गई। दोपहर से शाम तक चटक धूप ने गर्मी और उमस का अहसास कराया। शाम को ठंडी हवा चलने से लोगों ने राहत की सांस ली। न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस कम था। पहाड़ों पर बर्फबारी होने से रात में भी सर्दी का प्रकोप बना हुआ है। रविवार को भी चटक धूप खिलने से गर्मी पड़ने की भविष्यवाणी की गई है। न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 32.0 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह और दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। मौसम वैज्ञानिक डा. एचएस कुशवाहा ने बताया कि रविवार को आधी रात के बाद आसमान में बादलों की घटा उठेगी। सोमवार को तेज हवा चलेगी और सुबह से शाम तक किसी भी समय बूंदाबांदी या हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है।