फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ‘चहेतों’ को मलाईदार पद का तोहफा देते रहे डीपीआरओ

‘चहेतों’ को मलाईदार पद का तोहफा देते रहे डीपीआरओ

Thu, 14 Mar 2019 01:11 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 14 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
‘चहेतों’ को मलाईदार पद का तोहफा देते रहे डीपीआरओ
बरेली। भ्रष्टाचार और घोटाले के आरोपों में फंसे डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने अपने माफिक माहौल बनाने के लिए नियमों की धज्जियां उड़ाकर चहेतों को मलाईदार सीटों पर बैठा दिया था। अपने अधिकार क्षेत्र भी बाहर जाकर कई सफाई कर्मचारियों के भी स्थानांतरण कर दिए थे। कमिश्नर की ओर से गठित मंडलीय जांच समिति ने डीपीआरओ की इस करतूत का भी भंडाफोड़ किया है। रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि डीपीआरओ ने डीएम और सीडीओ से अनुमोदन लिए बगैर मनचाहे ढंग से बड़े पैमाने पर ट्रांसफर किए हैं।
विज्ञापन

शासन में विनय कुमार सिंह के खिलाफ शिकायत पहुंची थी कि उनकी तैनाती यहां प्रभारी डीपीआरओ के तौर पर है। इसके बावजूद उन्होंने पहली जनवरी से 31 जुलाई 2017 तक ग्राम पंचायतों के निरीक्षण किए लेकिन ग्राम पंचायत सचिवों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसके अलावा उन्होंने वरिष्ठता सूची को दरकिनार करते हुए अपने चहेते ग्राम पंचायत अधिकारियों को प्रभारी एडीओ बना दिया, जिनकी सेवाएं दो वर्ष भी कम हैं। इसके अलावा मनमाने और अनुचित तरीके से ग्राम पंचायत अधिकारी और सफाई कर्मचारियों के स्थानांतरण भी किए गए। जबकि प्रभारी होने के नाते डीपीआरओ विनय कुमार सिंह पंचायत अधिकारियों को प्रभारी एडीओ और सफाई कर्मियों के स्थानांतरण के लिए अधिकृत ही नहीं है। जांच अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि डीपीआरओ ने ऐसे कई तबादले सीडीओ और डीएम की अनुमति लिए बगैर कर दिए हैं। इसकी पुष्टि वित्तीय वर्ष 2017-18 और 2018-19 में सहायक विकास अधिकारियों की पोस्टिंग और ट्रांसफर के रिकार्ड में भी हो रही है। इसके अलावा रिकार्ड में अधिकारियों की ज्येष्ठता का भी कोई उल्लेख न होना भी संदेहास्पद है।
विज्ञापन


इन ट्रांसफर-पोस्टिंग में उलझे डीपीआरओ
जांच रिपोर्ट में कई ग्राम पंचायत अधिकारियों का उल्लेख किया गया है, जिसकी ट्रांसफर-पोस्टिंग डीएम और सीडीओ की अनुमति के बगैर की गई है। रिपोर्ट के तहत वर्ष 2017 में ग्राम पंचायत अधिकारी नजरूल हसन, करन सिंह, नरेंद्र गुप्ता, छत्रपाल, विनोद व्याससस, ओमप्रकाश, रोहित कुमार, मनोज कुमार पांडेय शेर सिंह, रचित अग्रवाल, महेंद्र पाल सिंह, रणविजय वर्मा, संजय दीक्षित को प्रभारी एडीओ पंचायत बना दिया गया। इसके अलावा अधिकारों से बाहर जाकर भी डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी विपिन कुमार सक्सेना, वरकत खां, मुकेश रस्तोगी, गजेंद्र पाल वर्मा, रण विजय वर्मा और कुलदीप कुमार पांडेय को प्रभारी एडीओ नियुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed