{"_id":"5c6ef892bdec22738e36baa3","slug":"121550776466-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिदायत के साथ ऋतु शाक्य का नोटिस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिदायत के साथ ऋतु शाक्य का नोटिस निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। गांधी उद्यान में 25 जनवरी को वूमेन चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी की ओर से हुए कार्यक्रम में मौर्य विकास संस्था अध्यक्ष रमेश मौर्य को उत्कृष्ट समाजसेवी के रूप में सम्मानित करने पर संस्था को जारी नोटिस सिटी मजिस्ट्रेट ने निरस्त कर दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने सोसायटी अध्यक्ष ऋतु शाक्य को हिदायत दी कि वह सार्वजनिक समारोह में सम्मानित किए जाने वाले लोगों के संबंध में सावधानी बरतें। सही लोगों को ही सम्मानित कराएं।
सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार शुक्ला ने ऋतु शाक्य के स्पष्टीकरण के बाद यह निर्णय लिया। ऋतु शाक्य ने 11 फरवरी को दिए अपने स्पष्टीकरण में बताया था कि उनकी संस्था महिला सशक्तीकरण का काम करती है। इस क्षेत्र में जो भी लोग अच्छा काम करते हैं, उनको संस्था की ओर से सम्मानित कराया जाता है।