फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   विदेशों में भी हो रही भाजपा सरकार की प्रशंसा : मेनका

विदेशों में भी हो रही भाजपा सरकार की प्रशंसा : मेनका

Sat, 09 Feb 2019 01:29 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
विदेशों में भी हो रही भाजपा सरकार की प्रशंसा : मेनका
बहेड़ी। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार की विदेशों में भी प्रशंसा हो रही है। इसका कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की लगातार तरक्की होना है। कहा, कांग्रेस ने 60 सालों की सत्ता में देश को कुछ नहीं दिया जबकि भाजपा सबका ख्याल रख रही है। यही वजह से भाजपा सरकार में किसान, नौजवान, महिलाएं सहित हर वर्ग खुशहाल है। सभा के बाद मेनका ने पनवड़िया-बरगंवा पुल का भी शिलान्यास किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री बहेड़ी पहुंची। पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार उन्होंने सराय, मानपुर, पुनूनागर तथा पनवड़िया में जनसभा की। पनवड़िया में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आम आदमी के उत्थान के लिए तमाम योजनाएं चला रही है। प्रदेश सरकार ने भी बढ़चढ़कर अपना योगदान दिया और किसानों का एक लाख तक का कर्ज माफ किया। वहीं मौजूद बजट में किसानों को छह हजार रुपये सालाना देने की योजना को लागू किया है। जल्द ही किसानों के बैंक खातों में यह पैसा आने लगेगा। कहा- भाजपा सरकार के शासन में प्रयागराज में लगे कुंभ की एतिहासिक व्यवस्था की गई है। इसकी प्रशंसा देश के साथ विदेशों में हर ओर हो रही है। भाजपा ने उन घरों में भी बिजली पहुंचाई जहां आजादी के बाद से अब तक बिजली नहीं पहुंची थी। सभा के उपरांत मेनका ने महिलाओं से रूबरू होकर विचार साझा की तथा उनकी परेशानियां जानीं।
विज्ञापन


जनता के साथ बदसलूकी बर्दाश्त नहीं
मानपुर में सभा के दौरान मेनका ने कहा कि सराफ की चोरी की जानकारी ओएसडी आनंद लाल चौधरी ने उन्हें फोन पर दी। उन्होंने तत्काल एसएसपी को लाइन पर लेकर वार्ता की। इस दौरान एक पुलिस कर्मी ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठियां भांजने की कोशिश की उसे सस्पेंड करा दिया गया है। कहा, जनता के साथ बदसलूकी किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस प्रशासन अपनी हद और दायरे में रहकर काम करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पनवड़िया व बरगवां पुल का शिलान्यास
करोड़ों रुपयों की लागत से बन रहे पनवड़िया-बरगवां पुल का केंद्रीय मंत्री ने शिलान्यास किया। पुल को जल्द तैयार किए जाने को लेकर संबधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता भी की। इस दौरान मुकेश इंजीनियर, मुकेश गंगवार, स्मित जौहरी, ओमवीर सिंह, दीपक पांडे, रवि अरोड़ा, अजय जायसवाल, सरदार सोनू सिंह, सरदार जैल सिंह, नरेश गुप्ता, ढाकन लाल, जग्गी गंगवार आदि मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं को बुलाकर राय जानी
मानपुर में सभा के दौरान मेनका गांधी नेे कुछ कार्यकर्ताओं को अगल-अगल बुलाकर चुनाव को लेकर राय जानी तथा दूसरे दलों के संभावित प्रत्याशियों को लेकर भी चर्चा की। बाद में मुस्कराते हुए कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाते हुए आगे निकल गईं।


आरएसएस दफ्तर पहुंचकर संगठन के लोगों से वार्ता की
मेनका गांधी केशवपुरम स्थित आरएसएस कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने संघ के प्रचारक से वार्ता की और इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों से बंद कमरे में चर्चा की। बाद में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे से भी उनकी फोन पर वार्ता की। इसके बाद यहां से सीधे पीलीभीत के लिए निकल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed