फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   उच्च स्तरीय तकनीकी टीम ने मेडिकल कालेज में देखे निर्माण कार्य

उच्च स्तरीय तकनीकी टीम ने मेडिकल कालेज में देखे निर्माण कार्य

Sat, 12 Jan 2019 07:49 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 12 Jan 2019 07:49 PM IST
विज्ञापन
उच्च स्तरीय तकनीकी टीम ने मेडिकल कालेज में देखे निर्माण कार्य
बदायूं। शासन से गठित चार सदस्यीय उच्च स्तरीय तकनीकी टीम ने शनिवार को उझानी रोड स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज का जायजा लिया। टीम ने करीब पांच घंटे तक हर निर्माण कार्य को बारीकी से परखा। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए हैं कि जरूरी कामों को ही कराया जाए। टीम ने कॉलेज परिसर में बनने वाले स्कूल, स्टाफ क्वार्टर, शॉपिंग कांप्लेक्स, गेस्ट हाउस, एनिमल हाउस और 10 लिफ्ट के काम पर रोक लगा दी है। टीम शाम को लखनऊ लौट गई।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में कई काम हो रहे हैं। शासन से कुछ समय पहले निर्माण कार्यों को बजट दिया गया था। निर्माण निगम ने शासन से और बजट की डिमांड की थी। शासन ने कॉलेज में हो रहे सभी निर्माण कार्यों की जांच के साथ ही कौन-कौन से काम जरूरी हैं, उन्हें प्राथमिकता पर कराने को एक चार सदस्यीय उच्च स्तरीय तकनीकी टीम बनाकर यहां भेजी। टीम में चीफ इंजीनियर पीडब्ल्यूडी लखनऊ अश्वनि विश्वदीपक, निर्माण निगम के महाप्रबंधक इंजीनियर एसपीराय, वीके सिंह के साथ ही अपर निदेशक चिकित्सा-शिक्षा डॉ.एनसी प्रजापति थे। टीम दोपहर करीब 12 बजे कॉलेज पहुंची और प्राचार्य डॉ.आरपी सिंह के साथ पूरे परिसर का जायजा लिया। टीम ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि जो जरूरी काम हैं वही करे जाएं, बाकी को रोक दिया जाए। कहा कि स्कूल का निर्माण अभी नहीं किया जाए। परिसर में मार्केट भी प्रस्तावित हैं इसके निर्माण पर भी रोक लगा दी। टीम में शामिल अधिकारियों ने यह भी निर्देश दिए कि जरूरत के हिसाब से लिफ्ट लगाई जाएं। टीम ने उनकी संख्या कम कर दी है। टीम ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि सभी जरूरी काम एक माह के अंदर पूरे किए जाएं। अब तकनीकी टीम अपनी रिपोर्ट शासन को देगी।
विज्ञापन


70 करोड़ की और की गई डिमांड
मेडिकल कॉलेज में अन्य निर्माण कार्यों को पूरा कराने को निर्माण निगम ने 70 करोड़ की शासन से डिमांड की। प्राचार्य डॉ.आरपी सिंह ने डिमांड शासन को भेज दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गुणवत्ता को भी परखा टीम ने टीम ने कॉलेज में हो रहे सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को भी परखा। टीम नमूने भी ले गई है। इसकी जांच के बाद रिपोर्ट शासन को देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed