फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अटलांटा से बरेली पहुंची डॉ. जेनिफर ने करीब से देखा टीकाकरण

अटलांटा से बरेली पहुंची डॉ. जेनिफर ने करीब से देखा टीकाकरण

Mon, 03 Dec 2018 10:51 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
अटलांटा से बरेली पहुंची डॉ. जेनिफर ने करीब से देखा टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग के मीजल्स-रुबेला टीकाकरण अभियान का जायजा लेने पर्यवेक्षक डॉ. जेनिफर क्रिस अटलांटा से बरेली पहुंची। उन्होंने कई स्कूलों में जाकर अपनी देखरेख में टीकाकरण कार्यक्रम को देखा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि अब तक 2.8 लाख बच्चों को टीका लगाया जा चुका है। यह भी ध्यान दिया जा रहा है कि किसी बच्चे को खाली पेट टीका न लगाया जाए। डॉ. जेनिफर ने बताया, द सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) को वह अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपा सिंह, डब्ल्यूएचओ के डॉ. अजय पंवार, डॉ. पीवी कौशिक की टीम का हिस्सा बनकर डॉ. जेनिफर ने कांती कपूर सरस्वती बालिका विद्या इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर, सेक्रेड हार्ट, एमबी इंटर कॉलेज में अभियान का पर्यवेक्षण किया। इससे पूर्व सीडीओ सत्येंद्र कुमार के साथ मीटिंग भी की। यहां जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि जीजीआईसी बिहारीपुर, शेर खान स्कूल सूफ ीटोला, हिंद नवाज आदर्श पब्लिक स्कूल, मदरसा अमाम दारुल उलूम, फ्लॉवर इस्लामिया एजाजनगर, ग्रीन पब्लिक स्कूल, कोमियन स्कूल, मदरसा जामिया फैजान अशरफ , मदरसा अहले सुन्नत जिहाद कांकरटोला, भदपुरा का कमला तुलसीपुर स्कूल, सीएएस इंटर कालेज फरीदपुर आदि स्कूल अभियान में सहयोग नहीं कर रहे हैं। इस पर सीडीओ ने इन स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed