फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जल्द ही बनारस की तर्ज पर कछला घाट पर रोज होगी गंगा आरती

जल्द ही बनारस की तर्ज पर कछला घाट पर रोज होगी गंगा आरती

Tue, 27 Nov 2018 11:08 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
जल्द ही बनारस की तर्ज पर कछला घाट पर रोज होगी गंगा आरती
बदायूं। जल्द ही बनारस, हरिद्वार में हर की पौढ़ी और ऋषिकेश की तरह कछला गंगाघाट पर रोजाना गंगा आरती की जाएगी। पहली महाआरती मकर संक्रांति की पूर्व संध्या 13 जनवरी से होगी। गंगा आरती करने के लिए बनारस के पंडित बुलाए जाएंगे। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कछला घाट पर गंगा आरती के आयोजन की पहल की है। इसके लिए धार्मिक और सामाजिक लोगों की एक कमेटी बनाई जाएगी तो जनसहयोग भी लिया जाएगा।
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में कछला गंगाघाट आस्था का एक अहम केंद्र माना जाता है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कछला गंगाघाट को हरिद्वार की हर की पौढ़ी की तरह विकसित करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

योजना के मुताबिक कछला गंगाघाट पर 11 चबूतरों का निर्माण कराया जाएगा तो बारिश से बचने के लिए छतरी भी लगेंगी। आरती से पहले गंगाघाट पर रोज फूलों से सजावट होगी। शुरू में कमेटी पूरे एक साल का खाका तैयार करेगी। इसके तहत हर दिन आरती के मुख्य अतिथि का नाम तय होगा। कमेटी का एक बैंक खाता होगा, जिसमें लोग अपनी इच्छानुसार दान की राशि भेज सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कछला घाट पर रोजाना गंगा आरती करने की प्लानिंग है। शुरुआत मकर संक्रांति की पूर्व संध्या से होगी। इसके लिए धार्मिक और सामाजिक लोगों से विचार विमर्श किया जा रहा है। मंगलवार को भी कुछ लोगों से इस संबंध में बातचीत की गई। जल्द ही कमेटी बना दी जाएगी।
-दिनेश कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed