{"_id":"5bedb94abdec226957070e99","slug":"121542306122-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘व्यक्तित्व विकास को ध्यान रखें छोटी-छोटी बातें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘व्यक्तित्व विकास को ध्यान रखें छोटी-छोटी बातें’
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवि में चल रहे एनएसएस के राष्ट्रीय एकीकरण शिविर का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। कार्यक्रम के बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता प्रो. अनीता त्यागी ने स्वयंसेवकों को युवा व्यक्तित्व विकास पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि व्यक्तित्व विकास जीवन पर्यंत चलने वाली सतत प्रक्रिया है और इसमें छोटी-छोटी बातों का बड़ा महत्व होता है।
तीसरी दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 5.30 बजे प्रभात फेरी से हुआ। चाय के पश्चात योग के जरिए बीमारी से बचाव के उपाय बताए गए। इसके बाद स्वयंसेवकों ने विश्वविद्यालय परिसर को साफ किया। शिविर का समापन सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम से हुआ। इसकी मुख्य अतिथि प्रो. नलिनी श्रीवास्तव रहीं। इसमें गुजरात, हिमाचल, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के स्वयंसेवकों को पारंपरिक परिधान में कार्यक्रम प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया। डॉ. नीरज यादवेंद्र यादव ने कहा क्षेत्रीय पारंपरिक सांस्कृतिक शैली विभिन्नता में एकता की पहचान है। कार्यक्रम में डॉ. नीरज कुमार, रेनू चौहान, भरत कुमार, राहुल सिंह परिहार आदि उपस्थित रहे।