फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   त्रिवेणी का इंजन फेल होने पर यात्रियों ने किया हंगामा

त्रिवेणी का इंजन फेल होने पर यात्रियों ने किया हंगामा

Mon, 12 Nov 2018 01:45 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
त्रिवेणी का इंजन फेल होने पर यात्रियों ने किया हंगामा
बरेली। बरेली जंक्शन से वाया लखनऊ शक्तिनगर के बीच चलने वाली 24370 त्रिवेणी एक्सप्रेस का इंजन चनेहटी से रसुईया के बीच फेल हो गया। लोको पायलट और गार्ड ने मुरादाबाद कंट्रोल रूम और बरेली जंक्शन के पॉवर केबिन पर जानकारी दी, जिसके बाद डाउन लाइन की तीन मालगाड़ी को पीछे खड़ा करा दिया गया। वहीं एक तकनीकी टीम को पॉवर जांचने के लिए भेजा गया। टीम ने डेढ़ घंटे बाद कंट्रोल रूम को नया इंजन भेजने को कहा। बरेली यार्ड से नया इंजन भेजकर करीब तीन घंटे के बाद ट्रेन को लखनऊ के लिए रवाना किया जा सका। इस दौरान यात्री पटरी पर उतर आए। इंजन के पास इकट्ठा होकर कुछ खुराफाती यात्रियों ने हंगामा भी किया। इससे पहले शनिवार को कटरा के पास ब्लॉक होने से त्रिवेणी चार घंटा देरी से लखनऊ पहुंची थी।
विज्ञापन

रविवार दोपहर 12.15 पर त्रिवेणी को जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक से रवाना किया गया था। कुछ देर बाद ही लोको पायलट ने इंजन में खराबी आने की सूचना भेजी। जंक्शन के कंट्रोल रूम से स्थिति पर अधिकारियों ने निगाह बनाए रखी, लेकिन तकनीकी टीम के इंजन के ठीक होने की गुंजाइश पर हाथ खड़े करने के बाद नए इंजन के जरिये ट्रेन को चलाया जा सका। यात्रियों का कहना था कि बरेली से लखनऊ के बीच अहम ट्रेन लगातार लेट चल रही है। रविवार को इंजन ही फेल हो गया। अपने गंतव्य तक समय पर नहीं पहुंचने का गुस्सा लोगों ने हंगामा करके निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed