{"_id":"5aaa8ea64f1c1bc3758b596f","slug":"121521127078-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबी परिचय सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबी परिचय सम्मेलन
Updated Thu, 15 Mar 2018 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
परिचय के बाद 19 जोड़ों के बीच बनी सहमति
पंजाबी वैवाहिक परिचय सम्मेलन में हुए 239 पंजीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
बृहस्पतिवार को पंजाबी वैवाहिक परिचय सम्मेलन हुआ। इसमें कुल 239 पंजीकरण हुए। युवक-युवतियों के परिचय और परिवारों के बीच बातचीत के बाद 19 जोड़ों के रिश्ते तय हुए।
पंजाबी सेवा कल्याण समिति की ओर से हरि मंदिर बारातघर में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ दयानंद जूनियर हाईस्कूल के बच्चों ने सरस्वती वंदना से किया। मुख्य अतिथि मेयर डॉ. उमेश गौतम ने दीप जलाकर उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज के दौर में परिवारों में लड़कियां कम होती जा रही हैं। इससे परिचय सम्मेलनों का महत्व बढ़ गया है। विशिष्ट अतिथि रजनी अनेजा ने कहा कि ऐसे सम्मेलनों से दूर दराज के लोग भी लाभान्वित होते हैं। इसके बाद लड़कों ने परिचय दिया। हर लड़की को चार-पांच युवकों का परिचय प्राप्त हुआ। परिवारों के बीच बातचीत और समिति की मध्यस्थता से 19 रिश्ते तय हुए। परिचय कार्यक्रम सतीश लुनियाल, सीएल जुनेजा, इंदू सेठी ने संचालित किया। मंच संचालन लोकेश कालड़ा ने किया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष डॉ. त्रिलोकचंद्र अरोड़ा, राजकुमार अरोड़ा, कौशाल सूरी, राजकुमार लुनियाल, सत्यपाल अरोड़ा, वीरेंद्र अरोड़ा, जसवंत सिंह मदान आदि मौजूद रहे।