{"_id":"594deb9c4f1c1bfc328b46a9","slug":"121498278812-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 हजार गरीबों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 हजार गरीबों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए
Updated Sat, 24 Jun 2017 06:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
100 दिन में जनता को अधिकाधिक लाभ पहुंचाने की शासन की मंशा का लक्ष्य बिजली महकमे के अधिकारियों ने पूरा कर लिया है। इस दौरान 27172 बीपीएल कार्ड धारक गरीबों को मुफ्त कनेक्शन दिए गए।
बरेली मंडल में 862 मजरों को विद्युतीकृत किया गया है। इसमें बरेली के 300 मजरे शामिल हैं। मंडल में 54 हजार से अधिक लोगों को नए विद्युत कनेक्शन दिए गए हैं जो प्राप्त लक्ष्य से कहीं अधिक हैं। 27172 बीपीएल परिवारों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन दिए गए है। 350 लक्ष्य के सापेक्ष मंडल में 481 ट्रांसफार्मर की क्षमता में वृद्धि की गयी है। इसमें बरेली के 173 ट्रांसफार्मर शामिल हैं। मंडल में 22321 अनमीटर्ड घरों पर मीटर लगाये गए हैं। बरेली में 7945 घरों पर मीटर लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त सर्वदा योजना के अंतर्गत मंडल में 21532 कटिया का नियमितीकरण किया गया है। बरेली में 11154 कटिया का नियमितीकरण किया गया है। विद्युत चोरी पकड़ने को 957 घरों में चेकिंग की गई है। 213 में अनियमितता पायी गयी है। 153 पर एफ आईआर दर्ज कराई गई है।