फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather update news chances of rain with thunderstorm in Bareilly

Bareilly Weather: 24 घंटे में 12.1 मिमी बारिश, आठ डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बूंदाबांदी के आसार

Sun, 03 Mar 2024 10:37 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 03 Mar 2024 10:37 AM IST
सार

बरेली में रविवार को भी बादल छाए हुए हैं। आज भी बारिश के आसार हैं। बीते 24 घंटे में 12.1 मिमी बारिश से अधिकतम पारे में आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। 

विज्ञापन
weather update news chances of rain with thunderstorm in Bareilly
बरेली में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश शनिवार दोपहर तक जारी रही। 24 घंटे में 12.1 मिमी बरसात से अधिकतम पारे में आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। लोगों को सर्द हवा कंपकंपाती रही। रात में भी बारिश जारी रही। मौसम विभाग ने रविवार को भी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। सुबह से बादल छाए हुए हैं। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई है। 

विज्ञापन


शनिवार को शहरवासियों की सुबह घने बादल और हल्की व तेज बारिश के साथ हुई। सुबह आठ बजे बारिश थमी, लेकिन दस बजे फिर से बूंदाबांदी के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। यह सिलसिला दोपहर 12 बजे तक जारी रहा।  एक बजे के बाद मौसम साफ होने लगा और दो बजे से धूप निकली, लेकिन सर्द हवा के आगे बेअसर रही। हवा में नमी सौ फीसदी तक पहुंचने से ढलती शाम के साथ सर्दी बढ़ गई। 
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक रुहेलखंड क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। अनुकूल माहौल अभी बना हुआ है। पर उच्च वायुदाब का क्षेत्र बनने से बारिश थमी है। रविवार सुबह तेज हवा चलने के बाद हल्की और तेज बारिश की उम्मीद जताई है। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 20.3 डिग्री, न्यूनतम 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कीचड़ से आवागमन बाधित
बारिश के बाद जिला अस्पताल में बिछ रही सीवर लाइन की खोदाई के चलते मरीजों को आवाजाही में खासी दिक्कत हुई। मिट्टी की फिसलन से बचते-बचाते मरीज पर्चा, ओपीडी, लैब और फिर दवा काउंटर पर पहुंचे। वहीं, कुछ मरीज महिला अस्पताल की ओर मुड़कर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन फिसलन से परेशान होते रहे।

जलभराव से जूझे लोग
सिकलापुर, अहमद अली तालाब वाली गली, राजीवनगर, सुभाषनगर पुलिया, आजादनगर, जगतपुर, श्यामगंज, सैलानी, सूफी टोला और पुराना शहर समेत इज्जतनगर की कई कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति रही। आवाजाही के लिए लोग कीचड़ से होकर गुजरने को विवश रहे। वहीं, सड़कों के किनारे जमा कचरा भी बारिश की वजह से सड़कों पर फैल गया। नालियां उफनाने से दुर्गंध भी पसरी रही।

सावधानी बरतें बच्चे, बुजुर्ग
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. राहुल बाजपेई के मुताबिक बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका है। निजात के लिए लोग जलनिकासी की व्यवस्था करें। बदलते मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को भीगने से बचने, धूप निकलने पर हल्के गर्म कपड़े पहने रहने, खुले में बिक रही खाद्य सामग्री और ठंडे पेय पदार्थ का सेवन न करने को कहा है। तबियत बिगड़ने पर जांच और इलाज का सुझाव दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed